फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Dead body was found dumped

हत्या कर फेंका गया शव मिला

Mon, 30 May 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 30 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dead body was found dumped
ऑनर किलिंग
कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर-डेवढ़ी सम्पर्क मार्ग स्थित एक इंटर कालेज  मोड़ के पास रविवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुच गई। युवक की शिनाख्त कृष्ण गोपाल सिंह के रुप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में  मृतक के भाई ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिर्पोट दर्ज कराई है।  
विज्ञापन

 डेवढ़ी गांव के कुछ लोग सुबह खेत की तरफ जा रहे थे।

इसी बीच दाउदपुर डेवढ़ी संपर्क मार्ग पर एक इंटर कालेज के मोड़ के पास युवक का शव देखा। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने उसकी पहचान डेवढ़ी गांव के स्व. राम सिंह के पुत्र कृष्ण गोपाल सिंह (22 वर्ष) के रुप में की। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और परिवारीजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के  लोग मौके पर पहुंच गए। महिलाओं की चीख - पुकार सुनकर अगल-बगल की महिलाएं भी इकट्ठा हो गई ।  कुछ ही देर बाद जमानिया कोतवाल राम सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। युवक की पीठ पर राड और धारदार हथियार के निशान  थे।
विज्ञापन


उसके शरीर पर लाल रंग का दुपट्टा भी पड़ा था।  उसके एक पैर का जूता मोजा भी गायब था। आशंका जताई जा रही है। कि हत्यारों ने युवक की कहीं और हत्या करके शव को कालेज के पास फेंक दिया होगा। पुलिस ने शव को कब्जे में करना चाहा लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने शव को कब्जे में नहीं लेने दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए।  यह देख सुहवल थानाध्यक्ष प्रवीण यादव, दिलदारनगर थानाध्यक्ष शिवकुमार मिश्र तथा रेवतीपुर थानाध्यक्ष दिलीप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौंके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होते ही एसडीएम राजेश सिंह और एएसपी ग्रामीण अरविंद कुमार सिसौदिया भी मौके पर पहुंच गए।  ग्रामीण अपनी जिद पर अड़े रहे।पुलिस अधिकारियों ने डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाने को कहा। अधिकारियों के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed