फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Daughter Chen looted, the mother bled

बेटी से चेन लूटी, मां को किया लहूलुहान

Sat, 17 Dec 2016 12:20 AM IST
औरैया
औरैया Updated Sat, 17 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Daughter Chen looted, the mother bled
घटना की जानकारी पर घर के बाहर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र में  बाइक सवार लुटेरों ने दिन दहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इन्होंने घर के बाहर खड़ी महिला से चेन लूट ली। विरोध करने पर मां को तमंचा की बट मारकर घायल कर दिया। यह फायर करते हुए भाग गए। जानकारी मिलते ही भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की। घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। घायल महिला के पुत्र ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला हलवाई खाना निवासी मीना पत्नी स्वर्गीय बसंत लाल वर्मा अपनी पुत्री आरती पत्नी हरीओम व नाती ईशू के साथ उरई से रिश्तेदारी से वापस औरैया आई थीं। यह बस स्टैंड से पैदल घर पहुंचीं। यह लोग घर के दरवाजे पहुंचे ही थे कि काली बाइक से पहुंचे तीन युवकों में से एक आरती के गले में पड़ी चेन खींचने लगा। मीना देवी ने युवक के हाथ को झटकने का प्रयास किया। इस पर बाइक पर बैठे दूसरे युवक ने उनके सिर पर तमंचा की बट मार दी। मीना लहूलुहान होकर चीखने लगीं। इसी बीच  युवक ने आरती के गले से चेन खींच ली। यह फायर करते हुए वहां से भाग लिए। इस वारदात से मां-बेटी घबरा गईं। इनके शोर मचाने पर मोहल्ले में मौजूद सभी लोग बाहर आ गए। मौके पर भीड़ लग गई। मीना देवी के परिजन उमेश चौधरी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा ने घटना की जानकारी की। मीना देवी को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता के पुत्र रिषभ वर्मा ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed