फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Dabang bricks the young man, injures him

दबंग ने युवक को ईंट मारी, घायल

Fri, 05 May 2017 12:35 AM IST
औरैया
औरैया Updated Fri, 05 May 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Dabang bricks the young man, injures him
- ईंट लगने से घायल वारिस। - फोटो : अमर उजाला
 सदर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खानपुर में घर के अंदर बैठे युवक से दबंगों ने घर में घुसकर गाली-गलौज कर दी। युवक ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने चेहरे पर ईंट मारकर घायल कर दिया।पीड़ित ने मामला दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर घायल को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


खानपुर निवासी पीड़ित वारिस पुत्र फारुख कुरैशी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे वह अपने घर के अंदर बैठा था। तभी कस्बा निवासी तौसीब पुत्र सईद व सनी घर पर आए।
विज्ञापन


यह गालियां देने लगे। गालियां देने का विरोध किया तो दबंगों ने लात घूंसों से पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच दबंगों ने ईंट उठाकर वारिस के चेहरे पर मार दी। इससे वह लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां शाकरा बेगम ने बेटे को बचाने का प्रयास किया। इस पर दबंग तौसीब ने धक्का मारकर गिरा दिया। मोहल्ले के लोगों को आता देख सनी बारिश की जेब में पड़ा मोबाइल निकालकर भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर पुुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed