फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Couple injured in accident, daughter dies

हादसेे में दंपति घायल, बेटी की मौत

Mon, 18 Feb 2019 11:57 PM IST
gaurav gaurav हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश Published by: gaurav gaurav Updated Mon, 18 Feb 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Couple injured in accident, daughter dies
बस और टैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सजेती थानाक्षेत्र के हमिरामऊ के पास ट्रक की टक्कर से कानपुर निवासी बाइक सवार दंपति व उनकी ढाई साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल दंपति को कानपुर रेफर किया है।
विज्ञापन


कानपुर नगर के कर्नलगंज थाने के चुन्नीगंज निवासी नफीस (36) अपनी पत्नी शबा नफीस (35) व ढाई वर्षीय पुत्री हिबा को लेकर बाइक से सोमवार की दोपहर करीब एक बजे कानपुर से शहर की ओर आ रहे था। तभी हाईवे पर सजेती थानाक्षेत्र के हमिरामऊ के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने हिबा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


डाक्टरों ने बताया युवक हेलमेट लगाए था, जबकि उसकी पत्नी व बेटी बिना हेलमेट सफर कर रही थी। दंपति के सिर व शरीर में चोटें आने से उनको प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया है। पुत्री की मौत की खबर सुन घायल दंपति का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल एके सिंह ने बताया घायल दंपति बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते थे। जिस पर उन्हें शव सुपुर्द कर दिया गया। वह लोग कानपुर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed