फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   corruption in 145 gram panchayats

जांच में खुली पोल, 145 ग्राम पंचायतों में चल रही थी घोटालेबाजी

Thu, 15 Sep 2016 12:55 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 15 Sep 2016 12:55 PM IST
विज्ञापन
corruption in 145 gram panchayats
डेमो पिक
कानपुर में बड़ा घोटाला सामने आया है। 14वें वित्त आयोग के बजट में गड़बड़ी से पर्दा उठा तो पता चला 145 ग्राम पंचायतों में डेढ़ करोड़ रुपए का गवन किया गया है। यह पैसा गांवों में विकास कार्यों के लिए मिला था। इस घोटाले को ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी ने मिलीभगत कर अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक दोनों ने बजट बैंक खातों से यह पैसा उड़ाया है।   
विज्ञापन


जानकारी के मिलते ही सीडीओ ने जांच के आदेश दिए हैं। तीन सदस्यीय जांच कमेटी को दस दिनों में रिपोर्ट देने को कहा गया है। इस पैसे से गावों में सड़क, नाली, खड़ंजा, पुनर्निर्माण, स्ट्रीट लाइट इत्यादि लगाए जाने थे।
विज्ञापन


नियम है कि ग्राम पंचायत विकास कार्य का प्रस्ताव बनाकर बीडीओ के माध्यम से जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) को भेजेगा। डीपीआरओ प्रस्ताव का अनुमोदन कर सीडीओ के पास भेजेंगे। सीडीओ परीक्षण कराकर इसे डीएम के पास भेजेंगे। वहां से अनुमोदन के बाद काम कराकर रुपयों का भुगतान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना अनुमोदित फाइलें देख ठनका सीडीओ का माथा
कुछ दिनों पहले सीडीओ अरुण कुमार 14वें वित्त आयोग के खर्च बजट की जानकारी ले रहे थे। उनके सामने कई ऐसी फाइलें आईं जिन पर अनुमोदन नहीं लिया गया था लेकिन रुपये निकाल लिए गए थे। इसके बाद सीडीओ ने जांच कराई तो मामला खुल गया।
कानपुर नगर सीडीओ अरुण कुमार ने कहा दस दिनों में रिपोर्ट आने के बाद जो भी मामले में दोषी पाया गया उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed