{"_id":"576a57034f1c1bcb63b487cc","slug":"conman-who-targeted-lonely-citizens-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकेले रह रहे बुजुर्गों को ठगता था 'हीरा व्यापारी', गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अकेले रह रहे बुजुर्गों को ठगता था 'हीरा व्यापारी', गिरफ्तार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 22 Jun 2016 03:45 PM IST
विज्ञापन
सुनील पुजारा
- फोटो : MID-DAY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई पुलिस ने माटुंगा और वडाला में कई बुजुर्गों को ठगने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस शख्स को घटना स्थल से मिले सीसीटीवी फोटेज के आधार पर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि सुनील पुजारा को 11 साल पहले भी ठगी के एक मामले में गिरफतार हुअा था। पुलिस 50 वर्षीय एक बुजुर्ग की हत्या के मामले में तफ्तीश कर रही।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस ने जब शहर में बुजुर्गों को किराय पर मकान दिलाने वाले शख्स के बारे में छानबीन की तो उन्हें गिरफ्तार सुनील पुजारा के बारे में सुराग मिला। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार ठग पर चोरी और ठगी के पांच अन्य मामले मुंबई के अलग-अलग थानों में पहले से ही दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा है कि सुनील पुजारा ठगी के लिए ऐसे अमीर बुजुर्गों को अपना शिकार बनाता था जिनके परिवार वाले विदेशों में रहते हों। पहले यह ऐसे बुजुर्गों से दोस्ती करता और बाद में बड़े ही भावनात्मक तरीके से उन्हें प्रोपर्टी का झांसा देकर उनसे नगदी, सोने, चांदी के जेवर आादि लूट लिया करता था। आरोपी शख्स लोगों से खुद को हीरा व्यापारी बताता था।
डीसीपी एन. अंबिका ने कहा कि इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। लोगों को अजनबियों से बात करने से बचना चाहिए।