{"_id":"577f37c04f1c1b6f0c7fc66e","slug":"cisf-constable-sexually-molested-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर CISF कांस्टेबल ने बनाए शारीरिक संबंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर CISF कांस्टेबल ने बनाए शारीरिक संबंध
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 08 Jul 2016 10:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) असम में कांस्टेबल के पद पर तैनात यूपी के बागपत के रहने वाले एक युवक पर स्थानीय युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के सुभाषनगर की रहने वाली युवती ने बृहस्पतिवार सुबह कोतवाली पहुंचकर पुलिस को आपबीती बताई। युवती ने बताया कि वर्ष 2014 में सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर उसकी जान पहचान नीरज पुत्र सोमपाल निवासी गांव लुहारा शेखपुरा बड़ौत जिला बागपत से हुई थी।
विज्ञापन
असम में सीआईएसएफ में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत नीरज ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। यही नहीं, एक लाख की रकम भी आवश्यकता बताकर ले ली। शादी के लिए दबाव बनाने पर नीरज ने दिल्ली में रहने वाले पेशे से प्रॉपर्टी डीलर अपने जीजा दीपक से भी मुलाकात कराई, पर वह शादी के लिए राजी नहीं हुआ।
विज्ञापन
ज्यादा दबाव बनाने पर आरोपी ने पिछले माह की 28 तारीख को शादी करने की बात कही, लेकिन वह यहां आया ही नहीं। फिर अगले दिन वह उसके गांव ही पहुंच गई। तब पता चला कि नीरज पहले से ही शादीशुदा है और उसका छह माह का बेटा भी है।
उसने जब नीरज से संपर्क साधा तब नीरज ने तीस जून को हरिद्वार आकर शादी करने को हामी भरी। बोला कि वह अपनी पत्नी को तलाक दे देगा। आरोप है कि नीरज, उसका जीजा उनके घर आए और उसका मोबाइल फोन छीन लिया।
यही नहीं, शादी के लिए दबाव बनाने पर उसे धमकी दी गई कि वे पूरे परिवार की हत्या कर देंगे। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि युवती की शिकायत पर कांस्टेबल एवं उसके जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।