{"_id":"58ed1e444f1c1ba368cf6726","slug":"cbi-caught-army-engineer-to-take-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई ने आर्मी इंजीनियर को रिश्वत लेते पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीबीआई ने आर्मी इंजीनियर को रिश्वत लेते पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Tue, 11 Apr 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
नोएडा की कंपनी के ठेकेदार से मांग रहा था 50 हजार रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई की टीम ने आगरा कैंट से मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस ( एमईएस) के इंजीनियर अशोक कुमार पाठक को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। वह नोएडा की कंपनी रुद्राक्ष एंटरप्राइजेज के ठेकेदार से 50 हजार रुपये घूस मांग रहा था। ठेकेदार ने सीबीआई से शिकायत कर दी थी। पाठक ने जैसे ही ठेकेदार से यह रकम पकड़ी, उसे सीबीआई ने दबोच लिया। इसके बाद सीबीआई उसे अपने साथ ले गई।
केस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि रुद्राक्ष कंस्ट्रक्शन की कंपनी है। इसे आगरा सैन्य क्षेत्र में निर्माण का ठेका मिला है। आरोप है कि इसके ठेकेदार से अशोक कुमार पाठक कमीशन के रूप में 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था। उसने मना किया तो उसके बिल भुगतान को रोक लेने की धमकी दी। इस पर ठेकेदार ने सीबीआई के गाजियाबाद आफिस में शिकायत कर दी। जांच एजेंसी ने पहले पूरे मामले की तहकीकात कराई। जब यकीन हो गया कि मामला सही है, तब जाल बिछा दिया। ठेकेदार को लेकर सीबीआई टीम मंगलवार दोपहर को आगरा पहुंची। अशोक कुमार पाठक एमईएस में असिस्टेंट गेरेसन इंजीनियर के पद पर तैनात है।
टीम उसके आफिस के पास पहुंच गई। ठेकेदार अंदर चला गया। ठेकेदार ने कहा कि साहब जैसा आपने कहा था, मैंने वैसा ही किया है। इसके बाद उसने 50 हजार रुपये की गड्डी इंजीनियर के हाथ मेें दे दी। इसके अगले ही पल सीबीआई टीम ने उसे दबोच लिया और अपने साथ ले गई। बताया गया है कि उसे गाजियाबाद स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।