फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Car dividend collide, SDM and injure injured

कार डिवाइडर से टकराई, एसडीएम व पेशकार घायल

Sat, 22 Apr 2017 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर। Updated Sat, 22 Apr 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
Car dividend collide, SDM and injure injured
डेमो पिक
फतेहपुर। कानपुर- इलाहाबाद हाईवे पर खागा कोतवाली क्षेत्र के भोगलपुर के पास शुक्रवार सुबह मुजफ्फरनगर के एसडीएम की कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे एसडीएम व उनका पेशकार गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि कार चालक को भी चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

बुलंदशहर जिले के मूल निवासी रामऔतार गुप्ता (55) मुजफ्फनगर सदर एसडीएम हैं। वह गुरुवार रात करीब नौ बजे पेशकार हरिपाल सिंह (58) के साथ किसी मामले की पैरवी के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने के लिए निकले थे। उनकी कार मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तुगड़ा मंडी निवासी पप्पू चला रहा था। वे शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे कानपुर- इलाहाबाद हाईवे पर भोगलपुर गांव के सामने पहुंचे थे कि कार के सामने अचानक ट्रैक्टर आ गया। ट्रैक्टर से टक्कर बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने कार दूसरी तरफ मोड़ी।
विज्ञापन

इससे वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे के बाद आसपास के लोग जुट गए। खागा कोतवाली पुलिस ने कार में फंसे एसडीएम, उनके पेशकार व चालक को बाहर निकाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसडीएम के घायल होने की सूचना पर प्रशासनिक हलके में हलचल मच गई। घायलों को जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड नंबर दो में शिफ्ट कर दिया गया और उनकी देखरेख के लिए तहसील के एक कर्मचारी को भी लगा दिया गया है। आबू नगर चौकी इंचार्ज प्रभुनाथ यादव ने बताया कि एसडीएम के परिजनों को सूचना दी गई है। उधर चालक ने बताया कि सुबह उसे नींद आ रही थी, तभी अचानक सामने ट्रैक्टर आ गया था। कार मुजफ्फनगर के  ट्रांसपोर्टर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed