फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Cantor crushed the young bike riders, death

कैंटर ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत

Fri, 25 Nov 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 25 Nov 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन

कैंटर ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया और करीब 100 मीटर तक घसीट ले गया, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने कैंटर को पकड़ लिया, लेकिन चालक फरार हो गया।

विज्ञापन


गदरपुर स्थित भोला लखनऊ कालोनी निवासी वसीम (20) पुत्र असगर अपनी बाइक (यूए04सीए-5881) से अस्पताल से दवा लेकर घर लौट रहा था। इंटर कालेज के पास सामने से तेज गति से आ रहे कैंटर (यूपी21बीएन-1995) ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कैंटर चालक बाइक सवार को करीब 100 मीटर तक घसीट ले गया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि हादसे में युवक का सिर बुरी तरह कुचल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर डिप्टी एसपी शेखर चंद सुयाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव अस्पताल ले गये। बताया जाता है कि युवक के पीछे उसका दोस्त बैठा था, गनीमत रही कि वह बच गया। दुर्घटना में युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed