फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   burned body found in farm in UP Moradabad

खेत में लड़की को जिंदा जलाया, शरीर में नाखून के सिवा कुछ नहीं बचा

Tue, 06 Dec 2016 04:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Tue, 06 Dec 2016 04:08 PM IST
विज्ञापन
burned body found in farm in UP Moradabad
murder

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में उस दौरान सनसनी फैल गई जब एक लाश को खेत में जलता हुआ पाया गया। वारदात को इतनी बेरहमी से अंजाम दिया गया है कि हैवानियत की हदें पार हो गई। चौंका देने वाली बात है पूरा शरीर इस कदर जल गया कि पहचान पाना मुश्किल हो गया है कि लाश लड़के की है या लड़की की?

विज्ञापन


दरअसल सोमवार सुबह लोगों ने पुआल के ढेर में कुछ जलता हुआ पाया। लोगों ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। दरअसल, ग्रामीण उदल सिंह ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे गांव से दूथ लेकर जा रहे दूधिया ने उसे सूचना दी कि उसके खेत में आग लग गई है।
विज्ञापन


इसके बाद वह जब वहां पहुंचा तो उसने सरसों के खेत पर रखे पुआल के ढेर में आग लगी देखी। जब उदल सिंह ने नजदीक जाकर देखा तो उसने जलती हुई लाश को देखा, जिसे देखकर उसके होश उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेल पॉलिश से हुई लाश लड़की की है या लड़के की

burned body found in farm in UP Moradabad

इस दर्दनाक हत्याकांड के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने लाश के नाखूनों पर नेल पॉलिश देखी जिसके बाद यह साफ हो पाया कि वह एक लड़की है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

सूत्रों के अनुसार जिस तरह से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है उससे लग रहा है कि मामला ऑनर किलिंग का है। पुलिस दूसरे एंगल के साथ ही इस बिंदू पर अपनी जांच आगे बढ़ा रही है कि किस-किस गांव से युवतियां गायब हुई हैं। लोगों में यह भी चर्चा है कि युवती कहीं आसपास के गांव की है और उसे यहां लाकर मारा गया है ताकि सबूतों को मिटाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed