फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   BSF in uniform who carried out the crime gang busted

बीएसएफ की वर्दी में वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Tue, 17 May 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 May 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
BSF in uniform who carried out the crime gang busted
पुलिस की गिरफ्त में गिरोह - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण जिला पुलिस ने सीनियर कंसल्टेंट का अपहरण कर उससे मारपीट व लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का एक सदस्य फर्राटेदार अंग्रेजी बोलकर लोगों को अपने जाल में फंसा लेता था। आरोपी पुलिस का वायरलैस सेट के साथ बीएसएफ की वर्दी पहनकर वारदात करते थे।

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-62 में टाटा कंसल्टेंसी में काम करने वाले सुमित चक्रवर्ती (54) 11 मई को एंड्रयूज गंज बस स्टॉप पर खड़े थे।  तभी दो युवक उनके पास आए। इन युवकों ने खुद को बीएसएफ अधिकारी बताते हुए आईएसबीटी का रास्ता पूछा। कुछ देर बाद एक कार वाला युवक आया और सुमित से सेक्टर-62, नोएडा का रास्ता पूछा। 
विज्ञापन


उसी वक्त पहले वाले दोनों युवक आए और कार वाले युवक से लिफ्ट देने की बात कही। आरोपियों ने सुमित को भी नोएडा छोड़ने के बहाने बैठा लिया। जब गाड़ी डीएनडी पर पहुंची तो आरोपी सुमित से कहने लगे कि उसने शराब पी रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमित ने जब विरोध किया तो एक बदमाश ने सुमित की आंख पर मुक्का मार दिया और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उसे थाने ले जाने की धमकी दी। इन लोगों ने वायरलैस सेट में पुलिस की आवाज रिकॉर्ड कर रखी थी। 

आरोपियों ने सुमित के साथ मारपीट की और वह उसे कार में घुमाते रहे। इन लोगों ने उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी थी। इसके बाद इन लोगों ने सुमित का पर्स, डेविड व क्रेडिट कार्ड भी लूट लिया। आरोपियों ने उनके एटीएम से 40 हजार रुपये भी निकाल लिए और सुमित को एक्सप्रेस वे पर फेंक दिया था। डिफेंस कॉलोनी थाने में लूटपाट का मामला दर्ज किया गया था। 

दक्षिण जिले के ऑपरेशन सेल ने मामले के खुलासे के लिए एसीपी राजेन्द्र सिंह की देखरेख में आधा दर्जन टीमें बनाई गईं थीं। 40 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने की रेड पुलिस टीम को पता लगा कि आरोपियों ने सुमित के क्रेडिट कार्ड से सेक्टर-18, नोएडा स्थित एटीएम से 40 हजार रुपये रुपये निकाले है। 

पुलिस को एटीएम के सीसीटीवी फुटेज से सुराग मिला। पुलिस टीम को सूचना मिली कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश मथुरा में है। दक्षिण जिले के करीब 40 पुलिसकर्मियों ने रविवार रात मथुरा में दबिश देकर चार आरोपियों को दबोच लिया। 


आरोपियों की पहचान त्रिलोकपुरी निवासी

विपिन(28), प्रदीप (35), सोनू कुमार (35) और अंकित कुमार (23) के रूप में हुई। सभी बदमाशों के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त सेंट्रो कार, फर्जी वॉकी टॉकी और छह मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed