फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   boy was shot to death near Girlfriend's house

प्रेमिका की चौखट पर प्रेमी को लगी गोली, मौत

Wed, 03 Aug 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 03 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
boy was shot to death near Girlfriend's house
मृतक संजय का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

प्रेमिका के घर के सामने संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की गोली लगने से मौत हो गई। युवक के खुद को गोली मारने की आशंका है। हालांकि परिजन युवक की हत्या होना बता रहे हैं, पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


ग्राम चकोनी किच्छा निवासी संजय (20) उर्फ सेवन पुत्र बलदेव राज यहां जगतपुरा बस्ती में किराए के मकान में रहता था। मंगलवार तड़के करीब 4.30 बजे वह संजय जगतपुरा की गली नं. 4 में सड़क पर लहूलुहान हालत में मिला। पास में ही 315 बोर का तमंचा भी था, उसके पेट में गोली लगी थी। 
विज्ञापन


साथ ही उसके मुंह से झाग और खून निकल रहा था। सूचना मिलते ही आवास विकास चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। संजय को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी सांस चलती देख चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया लेकिन कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। संजय के पास से मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मौत की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है। जिस स्थान पर युवक पड़ा था, उसके सामने ही उसकी प्रेमिका का घर है। आशंका है कि युवक ने तमंचे से खुद को गोली मार ली। हालांकि परिजन हत्या की आशंका भी जता रहे हैं। पुलिस दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। 

प्रेमिका के ठुकराने से तनाव में था संजय

चकौनी निवासी संजय को प्यार की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि उसकी मौत आत्महत्या की वजह से हुई या फिर उसे किसी ने गोली मारी। लेकिन इतना तो तय है कि मौत की वजह संजय का प्रेम प्रसंग ही है। 

किसी प्राइवेट प्रतिष्ठान में काम करने वाले संजय को जगतपुरा की ही एक युवती से प्रेम हो गया था। संजय को नशे की आदत थी यह बात उसने प्रेमिका से छुपा रखी थी। जब उसकी नशे की आदत के बारे में प्रेमिका को पता चला तो उसने उससे दूरियां बना लीं। युवती के परिवार वालों ने उसे समझाकर शादी दूसरी जगह तय कर दी। इसका पता लगने पर संजय तनाव में रहने लगा। 


नशे में अक्सर वह प्रेमिका के घर के आसपास घूमता नजर आता था और प्रेमिका पर जबरन शादी का दबाव बना रहा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को तड़के साढ़े चार बजे वह प्रेमिका के घर के बाहर जा धमका जहां उसने शोर मचाया, बाद में एक फायर की एक आवाज हुई और गोली संजय को लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed