फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   BJP woman leader shot at Jamia Naga in New delh

जामिया नगर में भाजपा की महिला नेता को गोली मारी, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश 

Wed, 27 Jun 2018 07:28 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Jun 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
BJP woman leader shot at Jamia Naga in New delh

दिल्ली के जामिया नगर थाना इलाके में भाजपा की एक महिला नेता को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली उन्हें छूकर निकल गई। जख्मी हालत में महिला को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस को मौके से एक खोल मिला है। महिला नेता की पहचान राहिमा (27) पुत्री मुल्केश मुल्ला के रूप में हुई है।

विज्ञापन


वह अपने पति से अलग रहती हैं उनकी एक बच्ची भी है। फिलहाल पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, महिला नेता ने एक शख्स पर गोली मारने का आरोप लगाया है।   
विज्ञापन


दक्षिण पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि 26 जून की रात करीब 11.20 बजे पीसीआर कॉल मिली थी कि गली नंबर 22, जाकिर नगर में भाजपा नेता को गोली मार दी गई है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह तैमूर नगर से अपने घर आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 11 बजे तस्लीम मुल्ला वहां आया और उसे गोली मार दी। गोली महिला की पीठ को छूकर निकल गई। महिला की हालत खतरे से बाहर है। बुधवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस आरोपी ने की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल वह फरार बताया जा रहा है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि इनके बीच पहले भी झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed