फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   bhu vice chanceller

बीएचयू कुलपति पर कार्रवाई की मांग 

Sat, 28 May 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Sat, 28 May 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
bhu vice chanceller
आप कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन दिया। - फोटो : अमर उजाला
 काशी हिंदू विश्वविद्यालय में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला कराने के विरोध में पार्टी के जिला संयोजक ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। उन्होंने कुलपति पर हमलावर छात्रों को संरक्षण देने का आरोप  लगाया है।
विज्ञापन


   जिला संयोजक पशुपति नाथ गुप्त ने ज्ञापन में लिखा है कि  काशी हिंदू विश्वविद्यालय के अनशनकारी  छात्रों से मिलने जा रहे पार्टी के कार्यकर्ताओं पर गत 25 मई को विश्वविद्यालय परिसर में ही हमला कर दिया गया। इसमें महिला कार्यकर्ता भी घायल हुईं। दो कार्यकर्ताओं को ज्यादा चोट लगने से उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराया गया।  उन्होंने कुलपति पर छात्रों से हमला कराने का आरोप लगाया।  
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में कुछ छात्र 24 घंटे लाइब्रेरी, कैंटीन, समर हॉस्टल की सुविधा बहाल करने की मांग को लेकर दो सप्ताह से अनशन कर रहे थे। आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल संयोजक संजीव सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता अनशनकारी छात्रों से मिलने जा रहे थे तभी आरएसएस के कुछ छात्रों ने उन पर हमला कर दिया। इस घटना के लिए जिम्मेदार छात्रों की मांग के संदर्भ में कुलपति के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। सचिव केएम अग्रवाल, सिकंदर रौनियार, जय प्रकाश आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed