फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   bank mitra shot dead in gurugram crime news

बैंक मित्र को मारी गोली, चार लाख रुपये लूटे

Wed, 26 Apr 2017 09:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 26 Apr 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
bank mitra shot dead in gurugram crime news
kidnapping at gunpoint

पुन्हाना के बुढ़ापा पेंशन बांटने के लिए नूंह जिले के गांव सिंगार से लफूरी जा रहे बाइक सवार बैंक मित्र को नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर 4 लाख रुपये लूट लिए। 

विज्ञापन


बैंक मित्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना बुधवार को करीब साढ़े ग्यारह बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस ने जिले की नाकेबंदी कर दी है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन


फिरोजपुर झिरका के डीएसपी यादराम ने पिनगवां के थाना प्रभारी कुलदीप सिंह व बिछौर थाना पुलिस को साथ लेकर बैंक पहुंची। जांच में मदद करने के लिए एफएसएल टीम व सायबर सेल के कर्मचारियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूरियाकी निवासी जुम्मे खां सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक सिंगार में बैंक मित्र का कार्य करता है। वह अपनी बाइक से बुधवार को करीब 11 बजे  4 लाख रुपये लेकर लफूरी व आंधाकी गांव में बुढ़ापा पेंशन बांटने जा रहे थे। जैसे ही वह सिंगार व लफूरी गांव के बीच पहुंचा तो एक काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार 3 नकाबपोशों ने मोटरसाइकिल आगे लगा दी और रुपये छीनने लगे। 


जब जुम्मे खां ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने हथियार से जुम्मे खां के कुल्हे व सिर में गोली मार दी। जिससे वह मौके पर ही गिर गया और बदमाश 4 लाख रुपये व लैपटॉप लेकर भाग गए। मौके पर जमा हुई भीड़ ने जुम्मे खां को अस्पताल पहुंचाया।  लेकिन वहां पहुंचते-पहुंचते उसकी मौत हो र्गई। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed