फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   badamaashon ne dood wale ko maaree golee

बदमाशों ने दूध वाले को मारी गोली, गंभीर

Sun, 20 May 2018 11:28 PM IST
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
कन्नौज, उत्तर प्रदेश Updated Sun, 20 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
badamaashon ne dood wale ko maaree golee
गोली से शर्ट में हुए छेद को दिखाती घायल की मां। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पड़ोसी गांव से दूध लेकर बाइक से लौट रहे युवक को दो बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आननफानन में परिजन घायल युवक को मेडिकल कालेज ले गए। यहां उसकी नाजुक हालत बताकर कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


ठठिया थानाक्षेत्र के गयादीनपुरवा निवासी जयवीर (25) पुत्र महेश सिंह पशु पालकों से दूध खरीदकर बेंचने का काम करता है। शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे वह बाइक से दूध खरीदकर लौट रहा था। तभी सत्तार गांव के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने जयवीर को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


खून से लथपथ हालत में जयवीर को देख परिजनों के होश उड़ गए और उसे मेडिकल कालेज ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत देख कानपुर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि युवक की हालत खतरे से बाहर है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से जयवीर को गोली मारी है कि रंजिश के चलते उस पर जानलेवा हमला किया गया। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। बाइक सवार बदमाशों ने पहले तो जयवीर को रोकने का प्रयास किया। न रुकने पर बदमाशों ने उसके कंधे में गोली मार दी। गोली लगने के बाद भी जयवीर ने धैर्य नहीं खोया और वह तेजी से जख्मी हालत में बाइक चलाकर घर पहुंचा। घर पहुंचने के बाद बेहोश हो गया। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि घायल से पूछताछ के लिए कानपुर पुलिस टीम को रवाना किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed