फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   ANM union organaised dharna

एएनएम संघ ने धरना दिया

Thu, 14 Apr 2016 12:11 AM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Thu, 14 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
ANM union organaised dharna
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघौली पर धरने दिया। - फोटो : अमर उजाला
बघौली में मंगलवार को आयोजित पोषण मिशन की बैठक में एएनएम पर सीडीओ द्वारा कथित अभद्रता के विरोध में बुधवार को एनएनएम संघ के बैनर तले क्षेत्र की एएनएम ने मोर्चा खोल दिया। बड़ी संख्या में एनएनएम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गई। इस दौरान संघ ने मांग किया कि जब तक सीडीओ खुद आकर खेद व्यक्त नहीं करते तब तक धरना-प्रदर्शन चलता रहेगा। 
विज्ञापन


दरअसल, मंगलवार को बघौली में पोषण मिशन की बैठक आयोजित थी। आरोप है कि इस बैठक में किसी बात से नाराज सीडीओ ने एक एएनएम के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इससे नाराज सभी एएनएम बुधवार को सुबह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघौली पहुंची और धरने पर बैठ गई। धरना के स्वास्थ्य विभाग के कुछ अन्य संगठनों ने भी अपना समर्थन दिया। 
विज्ञापन


इधर धरना की सूचना पर पहुंचे अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर केपी मिश्र व डॉक्टर आलोक सिंहा बघौली पहुंचे और धरना दे रही एएनएम से वार्ता की और धरना खत्म करने की गुजारिश किया, लेकिन बात नहीं बनी। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि किसी जिम्मेदार अफसर को अभद्र भाषा का प्रयोग करने का अधिकार नहीं है। ऐसे में सीडीओ को खेद जताना होगा, अन्यथा अन्य कार्य भी बाधित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने के बीच एक ज्ञापन अपर सीएमओ को दिया गया। धरना में ज्योति, प्रीति श्रीवास्तव, सुमन, सीमा, गीता, रीता देवी, सुषमा, सरोज, पुष्पा, शिवकुमारी, प्रेमसुधा, स्नेहलता, बबिता, शालिनी, बसुधा श्रीवास्तव, सुमन पांडेय, कुसमावती, सुधा सिंह आदि शामिल रही।


वहीं सीडीओ लालजी यादव ने कहा कि पोषण मिशन की बघौली में हुई बैठक में प्रधानों ने एएनएम की शिकायत की। जिस पर एएनएम को दायित्व के प्रति सचेत करने की हिदायत दी थी। अभद्र व्यवहार करने का तो सवाल ही खड़ा नही होता है। जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, सभी निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed