फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   akhnoor police station rape case, sho get vip treatment in investigation

खौंड रेप कांड: SHO को पूछताछ में मिल रहा है VIP ट्रीटमेंट

Mon, 16 May 2016 03:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अखनूर
ब्यूरो, अमर उजाला/अखनूर Updated Mon, 16 May 2016 03:12 PM IST
विज्ञापन
akhnoor police station rape case, sho get vip treatment in investigation
पु‌लिस - फोटो : Desk

खौड़ थाने में पूर्व थाना प्रभारी द्वारा दुष्कर्म करने के मामले में कुछ अन्य पुलिसकर्मियों के शामिल होने की आशंका है। यह बात पुलिस की प्रारंभिक जांच में पाया जा रहा है।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के विभिन्न संगठनों ने राज्य सरकार से मांग की है कि मामले में एक सिट का गठन किया जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और इसमें शामिल अन्य की गिरफ्तारी हो सके। इससे थाने में तैनात कर्मियों में हड़कंप की स्थिति है। जानकारी के अनुसार खौड़ थाने के पूर्व थाना प्रभारी इकबाल और आरोपी महिला एसपीओ से अलग-अलग पूछताछ की गई है।
विज्ञापन


एसडीपीओ गुरविंदर सिंह की अगुवाई में चल रही जांच में थाने में बने लाकअप के बजाय विशेष रूम में आरोपी पूर्व थाना प्रभारी इकबाल और महिला एसपीओ को अलग-अलग रखा गया है, जहां हर सुविधाएं दी जा रहीं। इससे पहले मेडिकल जांच के दौरान भी बिना हथकड़ी के उन्हें ले जाया गया था। इस तरह विभाग द्वारा आरोपी के प्रति नरमी दिखाई जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कुछ और पूर्व अधिकारी और कर्मी मामले में लिप्त हो सकते हैं

akhnoor police station rape case, sho get vip treatment in investigation
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

मामले में जांच टीम ने मामले में मुंशी और सिपाही से भी पूछताछ की है। इससे आशंका जताई जा रही कि कुछ और पूर्व अधिकारी और कर्मी मामले में लिप्त हो सकते हैं। थाने मेें पिछले कई वर्षों से तैनात महिला एसपीओ की कार्यप्रणाली की जांच की जा रही।

वहीं नए थाना प्रभारी रावेंद्र रकवाल को मामले में नए तथ्य जुटाने और दोषियों की पहचान के दिशा निर्देश दिए हैं। दूसरी ओर क्षेत्र के लोगों ने राज्य सरकार से मांग की कि मामले में सिट का गठन किया जाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed