फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   A Firozabad married women reach in police station, says she want marry with her lover

विवाहिता को पति नहीं था पसंद, थाने पहुंचकर रखी ऐसी शर्त चौंक गई पुलिस

Tue, 23 Jan 2018 08:45 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 23 Jan 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
A Firozabad married women reach in police station, says she want marry with her lover
फाइल फोटो
विवाहिता को अपना पति पसंद नहीं था। महिला थाना पहुंच गई और पुलिस के सामने चौंकाने वाली शर्त रखी। जानिए पूरी खबर
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की है। टूंडला में एक विवाहिता अपने प्रेमी के साथ थाना पचोखरा में पहुंच गई। थाने पहुंचकर उसने पति के पसंद न होने पर प्रेमी के साथ दूसरा विवाह कराने की जिद पर अड़ गई।

पुलिस ने बमुश्किल उसे समझाया। गांव पचोखरा की रहने वाली एक युवती के गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध थे। दोनों शादी भी करना चाहते थे, लेकिन युवती के परिजनों को जब उनके प्रेम संबधों की जानकारी हुई तो उन्होंने जबरन युवती की शादी दूसरी जगह कर दी।
विज्ञापन


शादी होने के बाद भी युवती ने प्रेमी को नहीं छोड़ा। ससुराल से लौटकर वह प्रेमी से विवाह कराने की जिद पर अड़ी रही। रविवार शाम को अपने प्रेमी को साथ लेकर पचोखरा थाने पहुंची और प्रेमी के साथ शादी कराने को लेकर गुहार लगाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

A Firozabad married women reach in police station, says she want marry with her lover
couple
युवती का आरोप था कि परिजनों ने जबरन उसकी शादी करा दी है। वह पति नहीं प्रेमी के साथ रहना चाहती है। इस दौरान युवक-युवती के परिजन भी थाने पहुंच गए। 

पुलिस ने समझा-बुझाकर दोनों को उनके परिजनों के साथ भेजा है। थाना प्रभारी प्रवेश कुमार ने बताया कि युवती की दो साल पहले शादी हुई है। उसे पति पसंद नहीं है वह प्रेमी के साथ शादी करना चाहती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed