{"_id":"58e739b24f1c1b081a5b526b","slug":"a-fire-out-in-a-car-at-jln-marg-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के अस्पताल के सामने अचानक जल उठी कार और फिर राहगीरों ने जो देखा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के अस्पताल के सामने अचानक जल उठी कार और फिर राहगीरों ने जो देखा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 07 Apr 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
जलती कार
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर की सबसे व्यवस्तम रोड में से एक है जेएलएन मार्ग। जहां हजारों वाहन रोजाना सरपट दौड़ते है। लेकिन शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे जेएलएन मार्ग पर बच्चों के जेके लॉन अस्पताल के सामने एक कार अचानक जल उठी। तेजी से लपटें उठने लगी और फिर धू—धू कर कार जलने लगी।
लपटों से घिरी कार को देखकर आसपास मौजूद लोगों में सनसनी मच गई। इनमें अधिकांश लोग जलती कार के समीप ही स्थित मेडिकल की शॉप पर दवाइयां खरीद रहे थे। ऐसे में पेट्रोल टंकी में धमाके के डर से आसपास मौजूद लोग इधर—उधर भाग गए। अफरा—तफरी मच गई। तब कुछ दुकानदारों ने डिब्बे और बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन कार में लगी आग काबू नहीं आई।

प्याउ में आग से निकली लपटों ने कार को चपेट में लिया
aag in jaipur
- फोटो : Vishnu Sharma
आखिरकार सूचना मिलने पर घाटगेट फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ी और मोतीडूंगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास से गुजर रही गाड़ियों और राहगीरों को दूर कर दिया। करीब बीस मिनट में दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। यह कार किसकी थी। इसका पता नहीं चल सका। लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह कोई व्यक्ति जेके लॉन अस्पताल के सामने एक प्याउ के पास अपनी कार खड़ी कर गया था। कुछ देर बाद ही प्याउ में आग लग गई। इनसे निकली आग की लपटों ने नजदीक खड़ी कार को भी चपेट में ले लिया और कार धू—धू कर जलने लगी।