फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   A few steps away from the Kotwali shop

कोतवाली से चंद कदम दूर परचून की दुकान में चोरी

Sun, 18 Mar 2018 11:30 PM IST
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
कन्नौज, उत्तर प्रदेश Updated Sun, 18 Mar 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
A few steps away from the Kotwali shop
घटना के बारे में जानकारी लेते कोतवाल संतोष कुमार व्यास। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोतवाली से दस कदम दूर शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित एक परचून की दुकान की कुंडी काटकर चोरों ने लाखों रुपये का माल पार कर दिया। चोर दुकान से माल व गोलक में रखे रुपये ले गए। सुबह जानकारी होने पर दुकानदार ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। दोपहर बाद फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए।
विज्ञापन


नगर के बिरतिया निवासी आलोक दुबे पुत्र रामतीर्थ की सब्जी मंडी में परचून की दुकान है। शनिवार रात चोर दुकान के पीछे से चढ़कर छत पर पहुंचे और फिर जीने के गेट की कुंडी काट दी। इसके बाद चोरों ने दुकान में रखा माल व गोलक रुपये ले गए। रविवार की सुबह दुकान स्वामी आलोक जब दुकान खोलने पहुंचा और अंदर का नजारा देख उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन


आलोक ने बताया कि चोर दुकान से काजू, बादाम, पिस्ता, काली मिर्च की बोरियों सहित अन्य कीमती सामान व रेजगारी ले गए। उन्होंने लगभग चार लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार व्यास ने बताया कि दुकानदार की तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा लिखा जा रहा है। शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



उखाड़ लेते डीवीआर
छिबरामऊ। चोर भी घटना को अंजाम देने से पहले दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों पर ब्रेक लगने के लिए उसका डीवीआर भी उखाड़ लेते हैं, जिससे वह कैमरों की निगाह में कैद न हो सकें। कुछ इसी तरह चोरों ने कोतवाली के पास परचून की दुकान में घटना को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर ही उखाड़ लिया, जिससे उनकी घटना कैमरों में नहीं कैद हो सकी। इससे पहले निगम मंडी के पास भी परचून की दुकान में हुई चोरी में चोर सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी उखाड़ ले गए थे।


चोरो ले गए लाखों के जेवर
जसोदा। घर में घुसे चोरों ने लाखों के जेवर चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने गांव के बाहर टूटे बक्से और बिखरे सामान को बरामद कर जांच शुरू की है। शनिवार रात गुरसहायगंज कोतवाली की जसोदा चौकी क्षेत्र के गांव ताखेपुर्वा निवासी बलवीर पुत्र मथुरा प्रसाद यादव परिवार के साथ घर में सो रहा था। तभी बगल में खंडहर पड़े मकान की छत से चढ़कर चोर उसके घर में दाखिल हो गए। कमरों के ताले तोड़कर चोर बक्से और अलमारी उठाकर खेतों में ले आए। यहां अलमारी और बक्से तोड़कर उनमें रखे करीब तीन लाख के जेवर और दस हजार रुपये ले गए। सुबह घर से गायब बक्से अलमारी देखकर परिवार के सन्न रह गए। उधर, ग्रामीणों ने गांव के बाहर खेतों में टूटी अलमारी और बक्से व बिखरे पड़े पकड़े और अन्य सामान देखकर मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे जसोदा चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार ने जांच की। चौकी प्रभारी ने बताया कि जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed