फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   संभल के एक गांव में किशोरी का वीडियो वायरल करने पर रिपोर्ट, दो गिरफ्तार

संभल के एक गांव में किशोरी का वीडियो वायरल करने पर रिपोर्ट, दो गिरफ्तार

Wed, 05 Sep 2018 01:20 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी का वीडियो वायरल करने पर दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में तीन नामजद हैं जबकि एक अज्ञात हैं। पुलिस के भय में गांव से आरोपी भाग गए हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी है।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को एक युवक के साथ गांव के कुछ लोगों ने पकड़ लिया था। दोनों के साथ अभद्रता की गई। अभद्रता का वीडियो भी बना लिया। यह घटना 31 अगस्त को शाम चार बजे की है। इसका वीडियो सात दिन से सोशल मीडिया में चल रहा था। इस घटना के बाद रविवार को पुलिस ने पीड़ित परिवार से संपर्क किया लेकिन कुछ लोग बीच में पड़ गए और पंचायत हुई। पंचायत में मामला रफादफा कर दिया गया। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार कर दिया लेकिन जब यह मामला मीडिया की सुर्खियों में आया तो पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लिया और थाना पुलिस को पीड़ित के घर भेजा। एक तहरीर सोमवार को ली गई जिसमें मारपीट का आरोप लगाते हुए तीन युवकों को नामजद किया था। अब इस मामले में पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयान लिए हैं। बयान लेेने के बाद पास्को एक्ट और छेड़खानी की धाराओं को दर्ज रिपोर्ट में ही बढ़ाया गया है। पुलिस थाना हयातनगर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि देवेंद्र और गिरिराज का चालान किया गया है। लक्की भागा हुआ है। एक व्यक्ति अज्ञात है। जिसे पुलिस तलाश कर रही है। अब पुलिस इस मामले में लड़की के बयान अदालत में कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed