{"_id":"5b33bf484f1c1b614d8b88a1","slug":"81530117960-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएलएक्स की आड लेकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश पकडे गए -","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओएलएक्स की आड लेकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश पकडे गए -
Updated Wed, 27 Jun 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश से बुलाकर 1,78 लाख रुपये लूटने वाले धरे
-ओएलएक्स पर सस्ती कार बेचने के बहाने से बुलाया था
हथीन। ओएलएक्स पर गाड़ी बेचने की आड़ में मध्यप्रदेश से दो लोगों को बुलाकर उनसे 1.78 लाख रुपये कैश व अन्य सामान लूटने वाले बदमाशों को हथीन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ हथीन कुलदीप ने बताया कि चारों आरोपियों से लूटा गया सामान, हथियार एवं वह वाहन भी बरामद कर लिए हैं जिनके माध्यम से लूटपाट को अंजाम दिया गया था। एसएचओ ने बताया कि 22 जून को सुबह मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ के गांव जनौली थाना चकरपुर निवासी भरत सिंह के साथ लूटपाट की गई थी। आरोपियों ने भरत सिंह को 3 लाख में स्कॉर्पियो उपलब्ध कराने का लालच देकर बुलाया था और भरत सिंह व उसके साथी को हथीन से नूंह रोड पर ले जाकर 1.78 लाख रुपये कैश, चार मोबाइल, एक सोने की अंगूठी व 11 एटीएम कार्ड तथा पर्स में रखे डॉक्यूमेंट लूट लिए थे। इस मामले में जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने मोबाइल सर्विलांस के आधार पर जांच की, जिसके दौरान गांव तिरवाड़ा, पुन्हाना निवासी जफरू और रहीस, गांव चूंढिका थाना तावडू निवासी अलताफ एवं सालाहेडी, नूंह निवासी सलीम के नाम सामने आए। हथीन पुलिस की टीम ने रेड मारकर चारों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों से लूटा गया सारा सामान, अवैध हथियार एवं इस लूटपाट में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार तथा बाइक भी बरामद कर ली गई है। एसएचओ ने बताया कि इस मामले में एक अन्य आरोपी भी है उसे भी शीघ्र ही अरेस्ट कर लिया जाएगा। यह पहला मौका है जब हथीन थाना पुलिस ने इस तरह लूटे गए सामान को बरामद किया है। पांच दिनों की जांच के बाद ही चारों टटलूबाज पकड़े गए हैं। इससे पूर्व इस तरह के जितने भी मामले हुए हैं पुलिस न तो लूट का सामान बरामद कर पाई और न ही बदमाशों को अरेस्ट कर पाई है। एसएचओ हथीन का कहना है कि यह सब हमारी टीम के वजह से ही मुमकिन हो पाया है।