{"_id":"5afc631e4f1c1b1a5e8b4fde","slug":"81526489886-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठी सूचना देकर दंपति को बुला गोलियां चलाने का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झूठी सूचना देकर दंपति को बुला गोलियां चलाने का मामला
Updated Wed, 16 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
झूठी सूचना देकर दंपति को बुला गोलियां चलाने का मामला
-शक की सुईं पति पर, पुलिस कर रही गहनता से जांच
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। झूठी सूचना देकर दंपति को छज्जू नगर गांव के पास बुलाकर बदमाशों द्वारा गोली मारकर की गई महिला की हत्या के मामले में शक की सुईं अब उसके पति की तरफ घूम रही है। पुलिस इस मामले में हर पहलु को लेकर चल रही है तथा गहनता से जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक पुलिस द्वारा इस बारे में कोई भी पत्ता नहीं खोला गया है, लेकिन सूत्रों का मानना है कि महिला की हत्या में कहीं न कहीं उसके पति सोनू का ही हाथ है।
सोमवार की रात करीब एक बजे चांदहट पुलिस को सूचना मिली कि छज्जू नगर गांव के पास आगरा नहर के समीप बदमाशों ने गोलियों से एक महिला की हत्या कर दी है और उसके पति को घायल कर दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में रखवा दिया था तथा घायल सोनू को उपचार के लिए गुरूनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोनू के हाथ में गोली लगी थी। सोनू ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके साले की सड़क दुर्घटना होने की सूचना दी थी। उसी सूचना के बाद वह तथा उसकी पत्नी रचना छज्जू नगर गए थे, जहां रचना की हत्या कर दी गई और उसकी हत्या का प्रयास किया गया। पुलिस ने सोनू के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर गहनता से जांच शुरू कर दी।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस को सोनू के बयानों में सच्चाई नहीं दिखी तो उन्होंने इस मामले में और भी गहनता से जांच शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस को शक है कि रचना की हत्या में उसके पति सोनू का ही हाथ है। पुलिस अब इन पहलुओं को लेकर भी जांच कर रही है। वहीं खास सूत्रों ने बताया कि रचना ने अपने पति के साथ जाते समय अपने भाई को फोन से मैसेज किया था कि सोनू उन्हें अपने साथ लेकर जा रहा है। पुलिस का कोई भी अधिकारी अभी इस मामले में कुछ भी बता नहीं रहा है। पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस गहनता से जांच कर रही है तथा जल्द ही आरोपियों तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
---------अनूप पाराशर---------