फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   सड़क हादसों में महिला की मौत, 9 घायल

सड़क हादसों में महिला की मौत, 9 घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में महिला की मौत, 9 घायल
विज्ञापन

खुर्जा। हाइवे पर मंगलवार को अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों एक महिला की मौत हो गई। जबकि नौ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मंगलवार सुबह दिल्ली के अशोक नगर निवासी विद्या देवी अपने बेटे के साथ अरनियां क्षेत्र के गांव शेरपुर नगला स्थित अपने मायके जा रही थीं। हाइवे पर गांव रोहिंदा के पास कार ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में विद्या देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी चालक कार लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अखिलेश प्रधान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दूसरी तरफ गांव दशहरा के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दशहरा निवासी पवन समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के शिकारपुर मार्ग पर दो बाइकों की भिडंत में जहांगीरपुर कस्बा निवासी करन, उनकी पत्नी पूजा और बेटा विनय तथा दूसरी बाइक पर सवार देवेश और प्रशांत घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed