फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   राजस्थान से तस्करी करके मंडल में लाए जा रहे गोवंशीय पशु

राजस्थान से तस्करी करके मंडल में लाए जा रहे गोवंशीय पशु

Sun, 09 Dec 2018 01:35 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
संभल। मंडल के जनपदों में संभल के रास्ते पशु तस्करी हो रही है। पशु तस्करों के नेटवर्क में संभल के साथ-साथ रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा के कई अपराधी शामिल हैं। राजस्थान से गोवंशीय पशुओं को ट्रकों और कंटेनरों में लाया जा रहा है। दो मामले पकड़े जाने के बाद यह खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को पता लगा है कि मंडल के जनपदों में उन गांवों में गोवंशीय पशुओं की खेप पहुंचाई जा रही है जहां पर खेतों और घरों में चोरी छुपे गोवंशीय पशुओं की हत्या कर मांस बेचना आसान है। इस बारे में अहम जानकारियां पुलिस को मिलीं हैं। यह भी साफ हो गया है कि बुलंदशहर से संभल में पशु तस्करों के वाहन घुसते हैं।
विज्ञापन

बुलंदशहर से संभल आने वाले प्रत्येक रास्ते पर चौकसी बढ़ाई गई है। पशु तस्करों के नेटवर्क की कमर तोड़ने के लिए पुलिस ने खाका खींचा है। इसके तहत जनपद की सीमा पर चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में ही नहीं मंडल के जनपदों में राजस्थान से गोवंशीय पशु तस्करी करके लाए जा रहे हैं। दूध के कंटेनर और माल ढोने वाले विभिन्न कंटेनरों के साथ-साथ कुछ लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल पशु तस्करी में हो रहा है।
पशु तस्करी के हालिया मामलों में यह तथ्य भी सामने आया है कि जनपद की सीमा पर पुलिसकर्मी अनदेखी कर रहे हैं या फिर भ्रष्टाचार में शामिल हो रहे हैं। वहां से पशुओं से भरे वाहन आसानी से पास हो रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक ने सख्ती के तेवर दिखाए हैं। टी प्वाइंट पुलिस चौकी को लाइन हाजिर किया गया है। अब साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि भ्रष्टाचार में शामिल पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई हो सके। साथ ही पशु तस्करों के वाहन चिह्नित किए जा रहे हैं। अब तक जो आरोपी पकड़े गए हैं उन पर गुंडा एक्ट और गैंगस्टर जैसी बड़ी कार्रवाई भी होगी।
जनपद में पशु तस्करी रोकने के लिए ही कैला देवी में पुलिस चौकी की स्थापना की गई है। इसमें पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को एक उपनिरीक्षक और चार सिपाहियों की तैनाती की है।
पुलिस को जानकारी मिली है कि राजस्थान से बुलंदशहर के डिबाई तक गोवंशीय पशु लाए जाते हैं। यहां से मंडल के विभिन्न स्थानों के लिए जरूरत के हिसाब से पशु भेजे जाते हैं। बुलंदशहर में बवाल के बाद योगी सरकार ने सख्ती की है तो संभल जिले की पुलिस और भी ज्यादा सतर्क हो गई है। खुद पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद का कहना है कि पशु तस्करी रोकी जाएगी। गोवंशीय पशुओं के मांस और पशुओं की खरीद फरोख्त से जुटाई गई संपत्ति जब्त की जाएगी।

पशुओं के साथ पकड़े गए हैं राजस्थान के लोग
19 अक्तूबर- हयातनगर पुलिस ने राजस्थान के तीन लोगों को पकड़ा। आयशर कैंटर में पशु भर राजस्थान से लाए थे। खुलासा यह हुआ कि पशुओं को मुरादाबाद के रतनपुर गांव ले जाया जा रहा था।

27 अक्तूबर- हयातनगर पुलिस ने आठ लोगों को पकड़ा। आयशर कैंटर में 13 गाय और चार बैल निकले थे। इसमें अमरोहा और मुरादाबाद के पशु तस्करों के साथ राजस्थान के जयपुर जिले के तीन आरोपी थे। इनसे खुलासा हुआ कि संभल के रास्ते यह पशुओं को मुरादाबाद ले जा रहे थे।

---------------------------
बुलंदशहर की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। पशु तस्करी के मामलों में जो वांछित रहे हैं उनका रिकार्ड खंगाला गया है। जनपद के थाना प्रभारियों से कहा गया है कि अगर वे गोवंशीय पशुओं के अवैध कारोबार का नेटवर्क नहीं तोड़ सके तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। -यमुना प्रसाद, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed