फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   खेतों पर पानी देते समय बिजली करंट लगने से मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

खेतों पर पानी देते समय बिजली करंट लगने से मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 26 Jun 2018 10:52 PM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खेत में करंट लगने से मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन

-पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज गिरफ्तार किया

अमर उजाला ब्यूरो
होडल। हसनपुर के गांव गुलावद में फसलों में पानी देने गए एक युवक की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बिजली करंट लगाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर गुलावद के दो युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
गुलावद निवासी तेजपाल ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि उसके भाई 33 वर्षीय शीशराम को गांव निवासी महेश अपने खेत पर सुभाष के साथ फसलों में पानी दिलाने के लिए ले गए थे, जहां उन्होंने मिलकर शीशराम को बिजली का करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि शीशराम की मौत की सूचना जैसे ही मिली वे मौके पर पहुंच गए तथा शव को कब्जे में ले लिया। जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया तथा आरोपी महेश व सुभाष के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रो-रोकर बुरा हाल
मृतक शीशराम की मौत के बाद उनके परिवार के लोगों का खासकर शीशराम की पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक की पत्नी विलाप करते हुए कई बार बेहोश भी हो गई। उसके घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। मृतक की बेटी सिमरन का कहना था कि उसके पिता की हत्या की गई है। जबरदस्ती उसे अपने साथ फसलों में पानी देने के लिए लेकर गए थे। काश उसके पिता नहीं जाते तो उनकी मौत नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed