{"_id":"5b113c444f1c1b9c6e8b5b20","slug":"191527856196-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बच्ची से दुष्कर्म कर की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच बच्ची से दुष्कर्म कर की चाकू से गोदकर हत्या
Updated Fri, 01 Jun 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म के बाद चाकू से गोदकर हत्या
पलवल। जिले के एक गांव में पांच वर्षीय बच्ची के साथ 24 वर्षीय एक युवक ने दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को अपने घर में ही रसोई के अंदर आटे के ड्रम में छिपा दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस को शव उठाने नहीं दिया। बाद में जिला पुलिस कप्तान वसीम अकरम व डीएसपी सुरेश कुमार ने मौके पर जाकर ग्रामीणों को समझाया और आरोपी को गिरफ्तार किया। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए और शव को पुलिस को उठाने दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया।
जिला पुलिस कप्तान वसीम अकरम ने बताया कि गांव के सरपंच द्वारा फोन पर घटना की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव में जाने के बाद पता चला कि आरोपी युवक ने अपने मालिक की पांच वर्षीय बेटी को अपहरण कर अपने घर ले गया। जहां उसने पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, बाद में चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को खुदबुर्द करने की नीयत से घर के अंदर ही रसोई में रखे आटे के ड्रम में रख दिया। ऊपर से आटा डाल दिया और कपड़े से ढक दिया।
बच्ची के पिता की दुकान पर काम करता था आरोपी
बच्ची के गायब होने की जानकारी मिलने पर उसके परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया। इसी दौरान आरोपी भोलू जो कि बच्ची के पिता की हलवाई की दुकान पर ही काम करता है, पर शक हो गया। इस बाबत उसकी घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके घर की रसोई में ड्रम से शव बरामद हो गया। ग्रामीणों ने शव को बाहर रख दिया और हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने शव को उठाने नहीं दिया। ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए गदपुरी पुलिस चौकी इंचार्ज ने मामले की सूचना जिला पुलिस कप्तान को दी। सूचना मिलते ही कप्तान स्वयं डीएसपी सुरेश कुमार के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर ही पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद ग्रामीणों को शांत कराने के बाद पुलिस कप्तान ने स्वयं बच्ची के शव को कब्जे में लिया, पुलिस अधिकारियों के द्वारा जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
बोला आरोपी, पिता को सबक सिखाने के लिए कर दी बच्ची की हत्या
जिला पुलिस कप्तान वसीम अकरम ने बताया कि घटना बेहद शर्मनाक है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म कर हत्या करने व अन्य आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया है कि वह बच्ची के पिता को सबक सिखाना चाहता था, उससे वह रंजिश रखता था। इस कारण उसने बच्ची की हत्या की है। पुलिस कप्तान का कहना है कि आरोपी पूरी तरह से शातिर बदमाश की तरह बयान बदल रहा है। उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है।