{"_id":"5b0fe6134f1c1b9f6e8b5798","slug":"161527768595-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार बदमाशों ने मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार बदमाशों ने मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन लूटा
Updated Thu, 31 May 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कार सवार बदमाशों ने बाइक व मोबाइल लूटा
होडल। क्षेत्र में लूटपाट व चोरी की घटनाएं पुलिस की मुस्तैदी के बाद भी थमने का नाम नही ले रही हैं। बृहस्पतिवार को गांव सेवली में बहीन रोड पर सुबह 9 बजे के करीब दिनदहाड़े कार सवार अज्ञात तीन बदमाशों ने एक युवक से बंदूक की नोक पर मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन लूट लिया। मुंडकटी चौकी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी एएसआई जीतराम ने जानकारी देते हुए बताया की हथीन के गांव अंधाकी निवासी जुनैद पुत्र साहुन ने चौकी में शिकायत दी कि वह बुधवार की सुबह अपने गांव से अपनी सुसराल नांगला अहसानपुर जा रहा था। जैसे ही वह गांव सेवली की समीप पहुंचा गाड़ी में सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उसके सामने अपनी गाड़ी लगा दी और एक बदमाश ने उसके सिर पर कट्टा लगा कर मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो