फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   गैंगरेप का षडयंत्र रचने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

गैंगरेप का षडयंत्र रचने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म का षडयंत्र रचने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


खुर्जा। देहात थाना क्षेत्र में हाइवे पर सामूहिक दुष्कर्म की साजिश रचकर झूठे केस में फंसाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। उनमें से पांच आरोपियों को पकड़कर पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। पकड़ा गया मुख्य आरोपी आपराधिक छवि का है और उसके ऊपर दस हजार रुपये का इनाम रखा गया था।

बता दें कि 12 जून की देर रात हाइवे पर एक किशोरी बेहोशी की हालत में मिली थी। पुलिस उसे लेकर अस्पताल आई। किशोरी की मां ने अपनी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच पड़ताल में पूरा मामला झूठा निकला। जो षडयंत्र के तहत उन लोगों को फंसाया गया था जिनके खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने 24 घंटे में पूरे मामले का खुलासा करते हुए षडयंत्र रचने के मामले में 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पांच आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी मोहल्ला पंजाबियान निवासी मनीष पुत्र प्रेम सिंह को 19 जून की रात अगवाल कट बाईपास के पास से पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम था। आपराधिक छवि होने के कारण उसके खिलाफ कई धाराओं में पहले से ही कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed