{"_id":"5b3e73e24f1c1bc0248b4ab4","slug":"131530819554-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबिश देने गई पुलिस के वाहन को लोगों ने घेरा, पुलिस बैरंग वापस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबिश देने गई पुलिस के वाहन को लोगों ने घेरा, पुलिस बैरंग वापस
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरी/असमोली। युवती को बहला फुसला कर ले जाने के मामले में सिरसी चौकी की पुलिस को लेने के देने पड़ गए। पुलिस ने ओबरी गांव में एक व्यक्ति को पकड़ा था लेकिन लोगों ने उसे निर्दोष बताकर पुलिस पर दबाव बनाया और उसे छुड़ा लिया। इस दौरान उस निजी वाहन पर एक पत्थर भी पड़ा है जिस पर सवार होकर पुलिस दबिश देने गई थी। पत्थर से वाहन का शीशा भी टूटा है।
नखासा थाना क्षेत्र की सिरसी चौकी पुलिस युवती की तलाश में मामले में बुधवार को रात ओबरी गई थी। युवती को बहला फुसला कर ले जाया गया था। पुलिस ने गांव में पीड़ित पक्ष के कहे अनुसार एक व्यक्ति को पकड़ा तो लोगों ने उसे निर्दोष बताकर पुलिस का विरोध कर दिया। लोग उग्र होने लगे और उस वाहन को घेर लिया जिसमें पुलिस आई थी। पुलिस ने मौके के हालात देखे तो वहां पर पकड़े गए युवक को छोड़ दिया और वापस चली गई। इस दौरान पुलिस के उस निजी वाहन पर एक पत्थर भी पड़ा जिस पर सवार होकर पुलिस आई थी। वहीं दूसरी ओर सिरसी के चौकी इंचार्ज ने पुलिस के जाने की बात को स्वीकार किया है लेकिन पत्थर पड़ने से इनकार किया। उनका कहना कि जिस वाहन पर पुलिस थी उस पर कोई पत्थर नहीं पड़ा, जो लोग पुलिस वाहन के पीछे निजी वाहन में थे उस पर पत्थर पड़ा है। उन्होंने बताया कि जिस युवक पर युवती के परिजनों का आरोप था वह नहीं मिला। उसके एक रिश्तेदार से पुलिस ने पूछताछ की थी जिसे लोगों ने निर्दोष बताया तो छोड़ दिया गया है। लेकिन पुलिस की जांच जारी है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।