{"_id":"5be9de54bdec226959417440","slug":"101542053460-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के खाते से सवा लाख गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान के खाते से सवा लाख गायब
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। कोतवाली क्षेत्र के गांव अडौला माफी निवासी एक किसान के खाते से एक लाख 28 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसकी जानकारी किसान को हुई तो होश उड़ गए। किसान ने इसकी जानकारी बैंक को दी। बैंक ने एटीएम से रुपये निकाले जाने की पुष्टि की है। किसान का कहना है कि उसको बैंक ने एटीएम जारी नहीं किया है। किसान अपने रुपये की वापसी के लिए भटक रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अडौला माफी निवासी हरज्ञान सिंह के खाते से एक लाख अठ्ठाइस हजार रुपये निकाल लिए गए। जब वह 15 अक्तूबर को खाते से रुपये निकालने पहुुंचे तो उनका खाता शून्य निकला। जानकारी पर उनके होश उड़ गए।
उन्होंने इसकी जानकारी शाखा प्रबंधक को दी। बैंक ने रुपये की निकासी एटीएम से बताई। किसान ने बताया कि उसके केसीसी खाते में ऋण माफी के समय एक लाख रुपये माफ हो गए थे। बाकी ऋण उन्होंने जमा कर दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद दोबारा से 4 जनवरी 2018 को ऋण जारी कराया। जिसमें एक लाख पच्चीस हजार रुपये जारी किए गए। खाते में पहले से तीन हजार रुपये थे। किसान ने बताया कि उनको रुपये की जरूरत नहीं पड़ी इसलिए खाते में जांच पड़ताल करने नहीं पहुंचे।
15 अक्तूबर को अचानक रुपयों की जरूरत आन पड़ी वह बैंक पहुंचे लेकिन खाता शून्य मिला। वहीं शाखा प्रबंधक संजय यादव का कहना है कि किसान के खाते पर 2016 में एटीएम जारी किया गया है। इस वर्ष के जुलाई माह से सिंतबर के बीच दस-दस हजार रुपये कर रुपयों की निकासी की गई है। एटीएम के रिकॉर्ड मंगाए जा रहे हैं। उनके आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी।