{"_id":"589f66b64f1c1bb41f37834c","slug":"1-1-million-received-from-the-transporter-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर के ट्रांसपोर्टर की कार से 11 लाख मिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कानपुर के ट्रांसपोर्टर की कार से 11 लाख मिले
Jhansi
Updated Sun, 12 Feb 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
कानपुर के ट्रांसपोर्टर की कार से 11 लाख मिले
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
यातायात पुलिस ने शनिवार को जेल चौराहा पर चेकिंग के दौरान कानपुर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी की कार से 11 लाख रुपये बरामद किए हैं। कारोबारी को नवाबाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। आयकर विभाग की टीम ने नकदी जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
यातायात पुलिस प्रभारी सुभाष चंद्र यादव जेल चौराहा पर चेकिंग कर रहे थे, तभी मेडिकल कालेज की तरफ से कार संख्या यूपी-78 डीएस- 0005 आई। उन्होंने कार रोककर चेक किया तो कागज के एक लिफाफे से दो-दो हजार रुपये के नोटों की दो गड्डी मिलीं। कार में सवार किदवई नगर कानपुर निवासी राजेंद्र कुमार गुप्ता से और रुपये के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इनकार कर दिया। शक होने पर पुलिस ने कार की चेकिंग की तो अलग-अलग स्थानों पर छुपाकर रखे गए 11 लाख रुपये बरामद हुए। इसके बाद यातायात पुलिस ने कार और नकदी समेत कारोबारी को नवाबाद पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी पर आयकर विभाग की टीम भी थाने पहुंच गई। राजेंद्र ने आयकर विभाग की टीम को बताया कि उसके ट्रक चलते हैं और वह ट्रांसपोर्ट का भी काम करता है। उसके ट्रांसपोर्ट से झांसी के कई ट्रक जुड़े हैं, जिनके माध्यम से वह क्रेशरों से माल मंगवाता है। भुगतान करने के लिए एक फरवरी को उसने कानपुर की यूनियन बैंक से 30 लाख रुपये निकाले थे। शुक्रवार की रात वह कानपुर से झांसी आए थे और शनिवार को भुगतान करने जा रहे थे।