{"_id":"5906afd24f1c1bcb3a441c6c","slug":"will-virat-kohli-propose-to-anushka-sharma-on-her-birthday-for-marrage","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज अनुष्का को सरप्राइज दे सकते हैं विराट! करेंगे प्रपोज?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
आज अनुष्का को सरप्राइज दे सकते हैं विराट! करेंगे प्रपोज?
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
Updated Mon, 01 May 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का अफेयर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। एक ब्रेकअप के बाद ये दोनों एक दूसरे को फिर से डेट कर रहे हैं। आज अनुष्का शर्मा का जन्मदिन है। मीडिया में ऐसी खबरें आ री हैं कि आज विराट कोहली अनुष्का शर्मा को शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। इन दोनों की शादी के बात तीन साल पहले भी खूब सुर्खियां बटोर चुकी है।
विज्ञापन
हाल ही में विराट के जन्मदिन पर उन्हें सरप्राइज देने के लिए अनुष्का राजकोट पहुंची थी। कयास लगाया जा रहा है कि क्या विराट अनुष्का को आज जन्मदिन के मौके पर प्रपोज करेंगे। हमेशा से ही विराट अपने पिक्स और वीडियो को इंस्ट्राग्राम पर पोस्ट करते रहते हैं जिससे उनके फैंस उन्हें फॉलो कर सकें। साथ ही जब विराट अनुष्का शर्मा के साथ कोई पिक्स को पोस्ट करते हैं तो उनके फैंस उसे वायरल कर देते हैं।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले विराट कोहली ने अपने इंस्ट्राग्राम अकांउट की प्रोफाइल पिक्चर पर अनुष्का शर्मा को जगह दी थी, जो खूब वायरल हुई। वैसे तो हाल ही में युवराज सिंह और हेजल, हरभजन और गीता बसरा की शादी के बाद सब लोगों की नजर विराट और अनुष्का पर लगी है।
विज्ञापन
बहरहाल, कयास लगाया जा रहा है आज अनुष्का शर्मा के बर्थडे पर क्या विराट कोहली कोई बड़ा तोहफा अनुष्का को देंगे।