फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   DPL 2026 Sarthak Ranjan Runs Record Delhi Premier League All you need to Know

Sarthak Ranjan: सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक का बल्ले से जलवा, DPL में 473 रन ठोककर बने नंबर-1 बल्लेबाज

Fri, 21 Aug 2026 07:37 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 21 Aug 2026 07:37 PM IST
सार

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान सार्थक रंजन का बल्ला जमकर बोल रहा है। आठ पारियों में 473 रन बनाकर वह टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर हैं और 166.54 के स्ट्राइक रेट के साथ लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
DPL 2026 Sarthak Ranjan Runs Record Delhi Premier League All you need to Know
सार्थक रंजन - फोटो : Sarthak Ranjan (Instagram)

विस्तार

दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान सार्थक रंजन इन दिनों अपने बल्ले से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। लगातार बड़ी पारियां खेल रहे सार्थक इस सीजन टूर्नामेंट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं। मौजूदा आंकड़ों पर नजर डालें तो सार्थक आठ पारियों में 473 रन बना चुके हैं और फिलहाल सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं।
विज्ञापन

160+ के स्ट्राइक रेट से मचा रहे धमाल
सार्थक की बल्लेबाजी की खास बात सिर्फ उनके रनों की संख्या नहीं, बल्कि जिस अंदाज में वह रन बना रहे हैं, वह भी है। उनका स्ट्राइक रेट 166.54 का है। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 59.13 रहा है। सार्थक ने अब तक एक भी शतक नहीं लगाया है, लेकिन छह अर्धशतक जड़ चुके हैं। यानी आठ पारियों में छह बार उन्होंने 50 रन का आंकड़ा पार किया है, जो उनकी निरंतरता को साफ तौर पर दिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ पारियां और 473 रन, आंकड़े खुद बता रहे कहानी
सार्थक रंजन ने डीपीएल 2026 में अब तक आठ मैच खेले हैं और सभी आठ पारियों में बल्लेबाजी की है। उनके नाम 473 रन हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 95 रन रहा है। 473 रन बनाने के दौरान सार्थक ने गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा है। उनके बल्ले से अब तक 41 चौके और 32 छक्के निकल चुके हैं। यानी 73 बाउंड्री के जरिए ही वह 356 रन बटोर चुके हैं। यह आंकड़ा बताता है कि सार्थक सिर्फ क्रीज पर टिककर रन बनाने वाले बल्लेबाज नहीं हैं, बल्कि मौका मिलते ही बड़े शॉट लगाने से भी पीछे नहीं हटते।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kolkata Knight Riders (@kkriders)


विज्ञापन

कप्तानी के साथ बल्लेबाजी की भी जिम्मेदारी
नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की कप्तानी का जिम्मा भी सार्थक रंजन के कंधों पर है। ऐसे में उनके लिए चुनौती सिर्फ व्यक्तिगत प्रदर्शन करने की नहीं, बल्कि टीम को भी सही दिशा देने की है। बल्लेबाजी में जिस निरंतरता के साथ वह प्रदर्शन कर रहे हैं, उसने टीम के अभियान में उनकी भूमिका को और अहम बना दिया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Delhi Premier League T20 (@delhipremierleaguet20)


DPL 2026 Sarthak Ranjan Runs Record Delhi Premier League All you need to Know
सार्थक रंजन और पप्पू यादव - फोटो : DPL instagram/ANI
सांसद पप्पू यादव के बेटे हैं सार्थक, लेकिन पहचान बल्ले से बनाना चाहते हैं
  • सार्थक रंजन का नाम क्रिकेट के साथ-साथ उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि की वजह से भी चर्चा में रहता है। वह पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के बेटे हैं। हालांकि क्रिकेट के मैदान पर सार्थक लगातार अपने प्रदर्शन के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
  • इससे पहले डीपीएल में उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें आईपीएल तक पहुंचाया। 2026 के आईपीएल सीजन के लिए उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने साथ जोड़ा था। हालांकि उन्हें आईपीएल में अभी मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिला है।
  • दिल्ली प्रीमियर लीग का पिछला सीजन भी सार्थक के लिए शानदार रहा था। 2025 में उन्होंने नौ पारियों में 449 रन बनाए थे और टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल रहे थे। उनके उसी प्रदर्शन ने आईपीएल फ्रेंचाइजी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by North Delhi Strikers (@northdelhistrikers)


क्या टीम इंडिया में होगी एंट्री?
  • सार्थक रंजन की लगातार शानदार पारियों के बाद अब यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या वह भविष्य में टीम इंडिया के दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं? हालांकि, फिलहाल भारतीय टीम में उनके चयन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
  • सार्थक के लिए अभी सबसे जरूरी है कि वह घरेलू क्रिकेट और डीपीएल जैसे मंचों पर इसी तरह निरंतर प्रदर्शन करते रहें। आईपीएल में जगह बनाने के बाद अब उनकी नजर खुद को बड़े स्तर पर साबित करने पर होगी। टीम इंडिया तक पहुंचने के लिए उन्हें घरेलू क्रिकेट में लगातार मजबूत प्रदर्शन और चयनकर्ताओं का भरोसा हासिल करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed