फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Will RCB Change Its Name After ₹16,700 Crore Deal? Ananya Birla Clears the Air

IPL 2026: क्या 16000+ करोड़ की डील के बाद बदला जाएगा आरसीबी का नाम? अनन्या बिड़ला ने सवाल पर दी यह प्रतिक्रिया

Thu, 26 Mar 2026 02:38 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Swapnil Shashank Updated Thu, 26 Mar 2026 02:38 PM IST
सार

16000+ करोड़ की डील के बाद आरसीबी के नाम बदलने की चर्चा तेज हो गई थी। हालांकि अनन्या बिड़ला के संकेत से साफ है कि टीम का नाम नहीं बदलेगा। आदित्य बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व में नया कंसोर्टियम अब IPL और WPL दोनों टीमों का संचालन करेगा।

विज्ञापन
Will RCB Change Its Name After ₹16,700 Crore Deal? Ananya Birla Clears the Air
अनन्या का जवाब - फोटो : Instagram/PTI

विस्तार

आईपीएल में रिकॉर्ड डील के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लेकर एक बड़ा सवाल सामने आया- क्या टीम का नाम बदला जाएगा? आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बनने के बाद फैंस के बीच यह चर्चा तेज हो गई हैं। अब इस सवाल पर आरसीबी के चेयरमैन आर्यमान बिड़ला की बहन अनन्या बिड़ला की प्रतिक्रिया सामने आई है।
विज्ञापन

आदित्य बिड़ला ग्रुप ने खरीदी 100% हिस्सेदारी
यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड ने अपनी पूरी हिस्सेदारी एक कंसोर्टियम को बेच दी है, जिसकी अगुआई आदित्य बिड़ला ग्रुप कर रहा है। इस डील में ब्लैकस्टोन, बोल्ट वेंचर्स और टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप भी शामिल हैं।यह सौदा करीब 1.78 बिलियन डॉलर (लगभग ₹16000+ करोड़) में हुआ, जो आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बदलेगा आरसीबी का नाम?
डील के बाद सबसे बड़ा सवाल यही था कि क्या नए मालिक टीम का नाम बदलेंगे। इस पर अनन्या बिड़ला का इशारा साफ है। उन्होंने एक पोस्ट को री-शेयर किया, जिसमें बताया गया था कि आरसीबी का नाम नहीं बदला जाएगा। इससे यह लगभग तय माना जा रहा है कि टीम अपनी पुरानी पहचान के साथ ही आगे खेलेगी।
विज्ञापन

2008 से IPL का हिस्सा, 2025 में जीता पहला खिताब
आरसीबी उन आठ टीमों में से एक है, जो 2008 में आईपीएल की शुरुआत से ही लीग का हिस्सा रही हैं। लंबे इंतजार के बाद टीम ने 2025 में अपना पहला आईपीएल खिताब जीता, जिससे इसकी ब्रांड वैल्यू और फैनबेस दोनों में जबरदस्त उछाल आया।

महिला टीम भी शामिल डील में
यह डील सिर्फ पुरुष टीम तक सीमित नहीं है। आरसीबी की महिला टीम, जो महिला प्रीमियर लीग में खेलती है, भी इस सौदे का हिस्सा है। यानी अब नया कंसोर्टियम आईपीएल और डब्ल्यूपीएल दोनों फ्रेंचाइजी का संचालन करेगा।

क्यों खास है यह डील?
यह सौदा सिर्फ एक टीम की बिक्री नहीं, बल्कि आईपीएल के बढ़ते आर्थिक प्रभाव का प्रतीक है। मीडिया राइट्स, स्पॉन्सरशिप और ग्लोबल फैनबेस के चलते आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग बन चुकी है, और आरसीबी इसकी सबसे कीमती टीम बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed