{"_id":"5d42a5348ebc3e6cd40606f8","slug":"venkatesh-prasad-applies-for-the-job-of-bowling-coach-in-team-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद बनना चाहते हैं टीम इंडिया के कोच, बीसीसीआई को भेजा आवेदन","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद बनना चाहते हैं टीम इंडिया के कोच, बीसीसीआई को भेजा आवेदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 01 Aug 2019 04:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
वेंकटेश प्रसाद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के बॉलिंग कोच पद के लिए पूर्व तेज गेंजबाज वेंकटेश प्रसाद ने आवेदन किया है। वेंकटेश प्रसाद ने भारतीय टीम के लिए 33 टेस्ट और 161 एकदिवसीय मैच खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 96 और वनडे में 196 विकेट चटकाए हैं।
2 of 4
वेंकटेश प्रसाद
- फोटो : social Media
इसके पहले 2007 से 2009 तक वेंकटेश भारतीय टीम के बॉलिंग कोच थे। वह तीन साल तक जूनियर राष्ट्रीय टीम के मुख्य चयनकर्ता भी रह चुके हैं। इसके अलावा आईपीएल के 2018 संस्करण में वेंकटेश किंग्स इलेवन पंजाब के लिए गेंदबाजी कोच की भूमिका भी निभा चुके हैं। वह चेन्नई सुपर किंग्स के चार साल और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के भी गेंदबाजी कोच भी रह चुके हैं।
3 of 4
वेंकटेश प्रसाद
- फोटो : social Media
बीसीसीआई ने हाल ही में टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ के पदों के लिए एक विज्ञापन जारी किया था। बीसीसीआई अब इन आवेदनों की जांच करेगा और इंटरव्यू की प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू होने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
वेंकटेश प्रसाद
- फोटो : social Media
वेंकटेश प्रसाद ने साल 1994 लेकर 2001 तक टीम इंडिया के आक्रमण की कमान संभाली है। उन्होंने सबसे शानदार गेंदबाजी चेन्नई में 1999 में खेले गए टेस्ट मैच में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में की थी। जहां वह इस टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 33 देकर छह विकेट झटके थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।