इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज की शुरुआत हो चुकी है। इस बार का एशेज नए रंग के साथ इंग्लैंड की जमीन पर लौटा है। दोनों के बीच 71वीं एशेज सीरीज खेली जा रही है। इस एशेज में 137 साल से चलती आ रही परंपरा टूटी है और इस सीरीज के इतिहास में पहली बार दोनों टीम के खिलाड़ी नाम और नंबर वाली जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे हैं। इस श्रृंखला का पहला टेस्ट एजबेस्टन के मैदान पर खेला जा रहा है। टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
बदला एशेज का 137 साल पुराना इतिहास, बेहद खास अंदाज में उतरे दोनों टीम के खिलाड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 01 Aug 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन