फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Sunil Gavaskar Picks Punjab Kings and RCB as IPL 2026 Finalists

IPL 2026: गावस्कर की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- आईपीएल 2026 का फाइनल ये दोनों टीमें खेलेंगी; जानें

Mon, 11 May 2026 03:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 11 May 2026 03:16 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट दिग्गज सुनील गावस्कर ने आईपीएल 2026 फाइनल को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि उनकी नजर में इस सीजन का फाइनल पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा। वहीं मुंबई इंडियंस के बाहर होने के बाद उन्होंने टीम को बाकी मैचों में युवाओं को मौका देने की सलाह भी दी।

विज्ञापन
Sunil Gavaskar Picks Punjab Kings and RCB as IPL 2026 Finalists
सुनील गावस्कर - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2026 जैसे-जैसे प्लेऑफ के करीब पहुंच रहा है, वैसे-वैसे दिग्गज खिलाड़ियों की भविष्यवाणियां भी सामने आने लगी हैं। भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने इस सीजन के फाइनलिस्ट चुन लिए हैं। गावस्कर के मुताबिक, इस बार फाइनल मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा।
विज्ञापन


पंजाब किंग्स पर जताया भरोसा
पंजाब किंग्स ने सीजन की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी। टीम अपने शुरुआती सात मैचों में अजेय रही, लेकिन इसके बाद लगातार तीन हार झेलनी पड़ीं। इसके बावजूद गावस्कर का मानना है कि पंजाब अब भी मजबूत दावेदार है। उन्होंने कहा, "मैं अब भी पंजाब किंग्स का समर्थन करूंगा। कभी-कभी दो-तीन हार टीम को फिर से संभलने और आत्मसंतुष्टि से बचने का मौका देती है। पंजाब को पता होगा कि टूर्नामेंट का यह दौर कितना अहम है और वे नहीं चाहेंगे कि एक और हार से आत्मविश्वास डगमगाए।"
विज्ञापन


आरसीबी को भी बताया फाइनलिस्ट
आरसीबी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी गेंद पर जीत दर्ज कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया है। टीम शानदार लय में नजर आ रही है। गावस्कर ने कहा, 'मैं अब भी पंजाब किंग्स और आरसीबी को इस सीजन का फाइनलिस्ट मानता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई इंडियंस को युवाओं पर दांव लगाने की सलाह
मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। ऐसे में गावस्कर ने फ्रेंचाइजी को बाकी मैचों में युवा खिलाड़ियों को मौका देने की सलाह दी। उन्होंने कहा, 'टी20 क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। सीजन खत्म होने के बाद सही समय होगा यह समझने का कि कहां गलती हुई। लेकिन इस समय मेरा मानना है कि सीनियर खिलाड़ियों ने अपना सब कुछ दिया है। अब बचे हुए मैचों में युवाओं को मौका देना सही रहेगा। इससे टीम समझ पाएगी कि ये युवा दबाव कैसे संभालते हैं और भरोसे पर कितने खरे उतरते हैं।'


दिल्ली और पंजाब का अहम मुकाबला
पंजाब किंग्स का अगला मुकाबला धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स से होना है। यह मैच पंजाब के लिए प्लेऑफ की दिशा तय करने वाला साबित हो सकता है।

प्लेऑफ की जंग में नया मोड़
गावस्कर की यह भविष्यवाणी ऐसे समय आई है जब मुंबई और लखनऊ बाहर हो चुके हैं, जबकि बाकी टीमें टॉप-4 की रेस में संघर्ष कर रही हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या पंजाब और आरसीबी सच में फाइनल तक पहुंच पाते हैं या कोई और टीम बाजी मारती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed