फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Sahibzada Farhan Breaks Abhishek Sharma's Record with 238 Runs in Three-Match T20I Series
WI Inning
20/0 (2 ov)
Shai Hope 2(2)*
Jewel Andrew 18 (10)
IND elected to bowl

अभिषेक का रिकॉर्ड टूटा!: पाकिस्तान के साहिबजादा ने रचा इतिहास, श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में ऐसा क्या किया?

Wed, 14 Oct 2026 11:01 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 14 Oct 2026 11:01 AM IST
सार

पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में 238 रन बनाकर नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने अभिषेक शर्मा के 229 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। फरहान ने तीनों मैचों में अर्धशतक लगाए और पाकिस्तान की 2-1 से सीरीज जीत के दौरान प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार हासिल किया।

विज्ञापन
Sahibzada Farhan Breaks Abhishek Sharma's Record with 238 Runs in Three-Match T20I Series
अभिषेक शर्मा और साहिबजादा - फोटो : ANI/IANS

विस्तार

पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान ने भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बड़ा टी20 रिकॉर्ड तोड़ दिया है। श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में फरहान ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 238 रन बनाए। इसके साथ ही वह तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम था, जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 229 रन बनाए थे।

विज्ञापन
Trending Videos

तीन मैच, तीन अर्धशतक और 238 रन
साहिबजादा फरहान के लिए श्रीलंका के खिलाफ सीरीज कप्तान और बल्लेबाज, दोनों के रूप में यादगार रही। उन्होंने तीनों मुकाबलों में अर्धशतक लगाए और कुल 238 रन बनाकर नया रिकॉर्ड कायम किया। उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

पाकिस्तान ने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली थी। हालांकि, मंगलवार को खेले गए तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में श्रीलंका ने वापसी करते हुए पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया। इसके बावजूद फरहान का प्रदर्शन सीरीज का सबसे बड़ा आकर्षण रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sahibzada Farhan Breaks Abhishek Sharma's Record with 238 Runs in Three-Match T20I Series
साहिबजादा फरहान - फोटो : IANS

अभिषेक शर्मा समेत कई दिग्गज पीछे छूटे
तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में फरहान ने अभिषेक शर्मा को दूसरे स्थान पर धकेल दिया है। इस सूची में न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो तीसरे स्थान पर हैं।
 

खिलाड़ी रन खिलाफ
साहिबजादा फरहान 238 श्रीलंका
अभिषेक शर्मा 229 अफगानिस्तान
कॉलिन मुनरो 223 वेस्टइंडीज
डेविड वॉर्नर 217 श्रीलंका
हजरतुल्लाह जजई 204 आयरलैंड


अभिषेक ने अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज में 229 रन बनाए थे। वहीं, मुनरो ने 2023-24 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 223 रन जुटाए थे। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने 2019 में श्रीलंका के खिलाफ 217 रन बनाए थे, जबकि अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई ने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ 204 रन बनाए थे।

विज्ञापन

Sahibzada Farhan Breaks Abhishek Sharma's Record with 238 Runs in Three-Match T20I Series
साहिबजादा फरहान - फोटो : ANI
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने के बाद क्या बोले फरहान?
सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद फरहान को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी की निरंतरता पर जोर देते हुए कहा, 'कोशिश लगातार अच्छा खेलने की है। जब मैं अच्छा प्रदर्शन करता हूं, तो अगले मैच में बेहतर करने के लिए और भी ज्यादा ध्यान लगाता हूं। यह क्रिकेट है और आप हमेशा फॉर्म में नहीं रहते। इसलिए मैं अपनी अच्छी फॉर्म का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाना चाहता हूं।'

पाकिस्तान के लिए लगातार रन बना रहे फरहान
साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के भरोसेमंद टी20 बल्लेबाजों में अपनी जगह मजबूत कर रहे हैं। वह अब तक 51 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 50 पारियों में दो शतक और 13 अर्धशतकों की मदद से 1,554 रन बना चुके हैं। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में उनका प्रदर्शन इस बात का संकेत है कि वह कप्तानी की जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी में भी टीम के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं।
 

विराट कोहली के खास क्लब में पहुंचे फरहान
श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के हर मुकाबले में अर्धशतक जड़कर साहिबजादा फरहान ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली। वह द्विपक्षीय टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के तीनों मैचों में 50 या उससे अधिक रन बनाने वाले दुनिया के आठवें बल्लेबाज बन गए हैं। ऐसा करने वाले वह पाकिस्तान के पहले खिलाड़ी हैं।

इस खास सूची में भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी शामिल हैं। कोहली ने जनवरी 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के प्रत्येक मुकाबले में 50 से अधिक रन बनाए थे। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे। कोहली ने उस सीरीज में कुल 199 रन बनाए थे। कोहली के बाद कोलिन मुनरो, डेविड वॉर्नर, निकोलस पूरन, श्रेयस अय्यर, रीजा हेंड्रिक्स और इब्राहिम जादरान भी यह कारनामा कर चुके हैं। अब फरहान ने लगातार तीन अर्धशतक लगाकर इस विशिष्ट सूची में जगह बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed