{"_id":"69903e38b8f561ed3000380f","slug":"rain-threat-over-india-vs-pakistan-clash-what-happens-if-the-t20-world-cup-game-is-washed-out-2026-02-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: बारिश का बाउंसर! भारत-पाकिस्तान T20 विश्वकप मैच धुला तो क्या होगा? जानें नियम, नुकसान और पूरा गणित","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IND vs PAK: बारिश का बाउंसर! भारत-पाकिस्तान T20 विश्वकप मैच धुला तो क्या होगा? जानें नियम, नुकसान और पूरा गणित
Sun, 15 Feb 2026 09:17 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 15 Feb 2026 09:17 AM IST
सार
IND vs PAK Today Match : भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, एक वैश्विक इवेंट है, लेकिन अगर बारिश ने दखल दिया और 5 ओवर का खेल भी नहीं हो पाया, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक बांटकर संतोष करना पड़ेगा। असली हार तब फैंस, ब्रॉडकास्टर और मेजबान की होगी, जिनकी उम्मीदें इस टक्कर पर टिकी रहती हैं।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जब भी भारत और पाकिस्तान टीम आमने-सामने होते हैं, तो मुकाबला सिर्फ क्रिकेट नहीं रहता, वह जज्बात, इतिहास, राजनीति और करोड़ों फैंस की धड़कनों का संगम बन जाता है। टी20 विश्वकप 2026 में होने वाली यह टक्कर तो वैसे भी किसी भी टूर्नामेंट की सबसे हाई-वोल्टेज भिड़ंत मानी जाती है, लेकिन इस बार खेल से पहले ही सबसे बड़ा सवाल पिच या प्लेइंग-11 नहीं, बल्कि आसमान है। अगर बारिश ने मैच धो दिया तो क्या होगा? किसे फायदा, किसे नुकसान, और नियम क्या कहते हैं, आइए पूरा हिसाब समझते हैं।
विज्ञापन
कोलंबो का मौसम: कितनी है बारिश की आशंका?
- मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होना है और मौसम रिपोर्ट ने चिंता बढ़ा दी है।
- दिन में बारिश की संभावना लगभग 65 प्रतिशत बताई जा रही है।
- शाम होते-होते खतरा थोड़ा घटता दिखता है, लेकिन मैच के शुरुआती घंटों में फिर भी बादल डेरा डाले रह सकते हैं।
- उमस ज्यादा रहेगी और हल्की-मध्यम हवा चलने की उम्मीद है।
- ऐसे में फैंस की नजर हर ओवर से पहले आसमान पर भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैच का नतीजा पाने के लिए न्यूनतम शर्त
- आईसीसी के नियम साफ हैं, टी20 मुकाबले में परिणाम के लिए कम से कम पांच-पांच ओवर का खेल होना जरूरी है।
- अगर बारिश या गीली आउटफील्ड के कारण यह न्यूनतम खेल भी संभव नहीं हो पाता, तो मैच अमान्य घोषित कर दिया जाता है।
अगर मैच धुल गया तो क्या होगा?
सबसे अहम बात, ग्रुप स्टेज मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है। यानी-
सबसे अहम बात, ग्रुप स्टेज मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है। यानी-
- दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल जाएगा।
- नेट रन रेट पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि मैच हुआ ही नहीं।
- आगे की क्वालिफिकेशन की तस्वीर दूसरी टीमों के नतीजों पर ज्यादा निर्भर हो जाएगी।
- यह नतीजा उन फैंस के लिए सबसे निराशाजनक होगा जो महीनों से इस महामुकाबले का इंतजार कर रहे हैं।
किसे होगा सबसे बड़ा नुकसान?
बारिश सिर्फ खेल नहीं बिगाड़ती, पूरी गणित भी हिला देती है। और वह भी तब, जब इस मैच को कराने के लिए कितने बवाल हुए हैं। पहले बांग्लादेश का नाटक, फिर पाकिस्तान के बहिष्कार का एलान। फिर आईसीसी और पीसीबी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर। फिर आईसीसी अधिकारियों का पाकिस्तान जाकर बातचीत करना। ऐसे में मैच अगर बारिश से धुल जाए तो यह गंभीर नुकसान होगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने शेड्यूल और लॉजिस्टिक्स में काफी मेहनत की ताकि मैच बिना रुकावट हो सके। बोर्ड्स के बीच सहमति बनाने से लेकर आयोजन तक, सब कुछ तय हुआ, लेकिन आखिर में फैसला मौसम के हाथ में भी होता है। अगर बारिश खलल डालता है तो-
बारिश सिर्फ खेल नहीं बिगाड़ती, पूरी गणित भी हिला देती है। और वह भी तब, जब इस मैच को कराने के लिए कितने बवाल हुए हैं। पहले बांग्लादेश का नाटक, फिर पाकिस्तान के बहिष्कार का एलान। फिर आईसीसी और पीसीबी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर। फिर आईसीसी अधिकारियों का पाकिस्तान जाकर बातचीत करना। ऐसे में मैच अगर बारिश से धुल जाए तो यह गंभीर नुकसान होगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने शेड्यूल और लॉजिस्टिक्स में काफी मेहनत की ताकि मैच बिना रुकावट हो सके। बोर्ड्स के बीच सहमति बनाने से लेकर आयोजन तक, सब कुछ तय हुआ, लेकिन आखिर में फैसला मौसम के हाथ में भी होता है। अगर बारिश खलल डालता है तो-
- ब्रॉडकास्टर: भारत-पाकिस्तान मैच टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिकॉर्ड दर्शक जुटाता है। मैच नहीं हुआ तो विज्ञापन से होने वाली कमाई पर सीधा वार।
- क्रिकेट बोर्ड: टिकट रिफंड की नौबत आ सकती है, जिससे मेजबान बोर्ड को गेट मनी का नुकसान।
- फैंस: स्टेडियम तक पहुंचने, ठहरने और तैयारी में लगा पैसा और उत्साह, दोनों पर पानी फिर सकता है।
संभावित परिदृश्य
- 5 ओवर भी नहीं हुए तो मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक।
- 5 ओवर हो गए तो डकवर्थ-लुईस के हिसाब से नतीजा निकलेगा।
- बार-बार रुकावट से ओवर घट सकते हैं, रणनीति पूरी बदल जाएगी।
- टाई की स्थिति में सुपर ओवर का विकल्प रहेगा (अगर समय ने इजाजत दी)।
रणनीतिक असर
- एक-एक अंक कभी-कभी सोने जैसा होता है।
- अगर ग्रुप कड़ा है, तो वॉशआउट किसी टीम को सेमीफाइनल की दौड़ में जिंदा रख सकता है।
- वहीं, मजबूत टीमों के लिए यह दो अंक गंवाने जैसा महसूस हो सकता है।
- हालांकि, ग्रुप-ए में भारत और पाकिस्तान मजबूत स्थिति में है..एक-एक अंक दोनों को नुकसान नहीं करेगा।
- भारत अभी ग्रुप-ए में शीर्ष पर है, जबकि पाकिस्तान ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर है।
- दोनों का सुपर-8 में पहुंचना लगभग निश्चित है और सुपर-8 की सीडिंग पहले से तैयार है।
फैंस की भावना
भारत-पाकिस्तान मैच का मतलब होता है भरा स्टेडियम, टीवी के सामने जमी भीड़, और हर गेंद पर उठती चीख। वॉशआउट उस त्योहार को अधूरा छोड़ देता है।
भारत-पाकिस्तान मैच का मतलब होता है भरा स्टेडियम, टीवी के सामने जमी भीड़, और हर गेंद पर उठती चीख। वॉशआउट उस त्योहार को अधूरा छोड़ देता है।