फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Kaif Questions Selectors for Dropping Axar Patel; Compares Him with Jadeja Amid ODI Form Concerns

IND vs NZ: कैफ ने जडेजा को लेकर ऐसा क्या कहा कि सोशल मीडिया पर मचा घमासान? अक्षर से तुलना कर चयन पर उठाए सवाल

Sat, 17 Jan 2026 01:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 17 Jan 2026 01:58 PM IST
सार

पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने रवींद्र जडेजा के खराब फॉर्म को लेकर चयनकर्ताओं पर सवाल उठाए और अक्षर पटेल को बेहतर वनडे विकल्प बताया। उन्होंने अक्षर की हिटिंग क्षमता, पावरप्ले बॉलिंग और हालिया प्रदर्शन का हवाला देते हुए कहा कि टीम ने गलत कॉम्बिनेशन चुना है।

विज्ञापन
Kaif Questions Selectors for Dropping Axar Patel; Compares Him with Jadeja Amid ODI Form Concerns
जडेजा, कैफ और अक्षर - फोटो : ANI

विस्तार

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में भारतीय टीम की प्लेइंग स्ट्रैटेजी पर फिर सवाल उठने लगे हैं। सबसे बड़ा विवाद छिड़ा है पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वर्तमान कमेंटेटर मोहम्मद कैफ के बयान से, जिन्होंने सिलेक्टर्स पर अक्षर पटेल को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। कैफ ने अक्षर को रवींद्र जडेजा से बेहतर विकल्प बताते हुए कहा कि चयनकर्ताओं ने गलत प्राथमिकता तय की है।
विज्ञापन

जडेजा के फॉर्म पर सवाल, अक्षर कहां गायब?
कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि अक्षर पटेल अक्तूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से वनडे टीम से गायब हैं। इसके बाद उन्हें दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड दोनों सीरीज में मौका नहीं मिला। वहीं जडेजा लगातार टीम में बने हुए हैं, जबकि उनका प्रदर्शन कमज़ोर रहा है।

कैफ ने कहा, 'अगर आपको दोनों में से एक चुनना है तो अक्षर वनडे में जडेजा से कहीं आगे हैं। उनकी स्ट्राइक रेट, छक्के मारने की क्षमता, जडेजा के पास ये नहीं है। हमने आईपीएल में भी देखा है। व्हाइट-बॉल क्रिकेट में बैटिंग के लिहाज से अक्षर आगे हैं। बॉलिंग में भी आगे हैं। अक्षर पावरप्ले में गेंदबाजी कर सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Kaif Questions Selectors for Dropping Axar Patel; Compares Him with Jadeja Amid ODI Form Concerns
अक्षर और जडेजा - फोटो : BCCI
चयन पर तंज, अक्षर की जगह रेड्डी?
कैफ ने सवाल उठाया कि न्यूजीलैंड स्पिन के खिलाफ संघर्ष करता है, फिर भी अक्षर को बाहर और नीतीश रेड्डी को अंदर क्यों रखा गया? उनका बयान था, 'मुझे नहीं पता कि वो टीम में क्यों नहीं हैं। न्यूजीलैंड स्पिन के खिलाफ कमजोर है, और फिर भी आप रेड्डी को बैक कर रहे हैं, जबकि पहले से ही चार तेज गेंदबाज़ मौजूद हैं।'
विज्ञापन

कैफ की राय- जडेजा और अक्षर एक साथ भी खेल सकते हैं
कैफ ने आगे प्लेइंग कॉम्बिनेशन सुझाते हुए कहा, 'मैं चाहता हूं कि जडेजा और अक्षर दोनों खेलें। अगर पिछले मैच में रेड्डी की जगह अक्षर होते तो टीम में ज्यादा बैलेंस रहता। जडेजा और अक्षर दोनों लेफ्ट-आर्म स्पिनर जरूर हैं, लेकिन उनका रोल अलग है। जडेजा पावरप्ले के बाद आते हैं, अक्षर नई गेंद से विकेट निकालते हैं।'

Kaif Questions Selectors for Dropping Axar Patel; Compares Him with Jadeja Amid ODI Form Concerns
अक्षर और जडेजा - फोटो : ANI
आंकड़ों से क्या साबित होता है?

रवींद्र जडेजा (पिछले पांच वनडे)
  • जडेजा ने पिछले पांच वनडे में सिर्फ एक विकेट लिया है।
  • इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 257 का रहा है, जो कि डराने वाला है।
  • जडेजा ने पिछले पांच वनडे में 257 रन लुटाए हैं।
  • इस दौरान उन्होंने 6.11 की इकोनॉमी से रन दिए। 
  • जडेजा ने बल्ले से चार पारियों में 87 रन बनाए हैं।
  • इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 90.62 का रहा है।

अक्षर पटेल (ऑस्ट्रेलिया सीरीज 2025)
  • अक्षर ने पिछले साल ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर तीन मैचों की दो पारियों में 75 रन बनाए थे।
  • इस दौरान उनका औसत 37.50 का रहा था।
  • साथ ही उन्होंने तीन मैचों में तीन विकेट भी लिए थे और उनका इकोनॉमी 4.45 का रहा था।
  • अक्षर ने तीन मैचों में महज 89 रन लुटाए थे। उनका गेंदबाजी औसत 29.66 का रहा।

आगे की चुनौती
यानी आंकड़े भी कैफ के दावे को मजबूती देते हैं। हालांकि अक्षर को टी20 वर्ल्ड कप से पहले रेस्ट दिया गया है। भारत के पास अब 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक बहुत कम अवसर हैं। ऐसे में जडेजा को अपनी जगह साबित करनी होगी, जबकि अक्षर की फिटनेस और उपलब्धता चयनकर्ताओं के लिए अहम रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed