फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Indian Among Six Teams To Qualify For 2022 Commonwealth Games

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022: आईसीसी की घोषणा- छह देश की क्रिकेट टीमें चयनित, भारतीय महिला टीम ने भी किया क्वालीफाई

Tue, 27 Apr 2021 03:10 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 27 Apr 2021 03:10 PM IST
सार

भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, कैरिबियाई क्षेत्र का एक देश और मेजबान इंग्लैंड को महिला टी 20 प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई घोषित किया गया। एक अप्रैल को आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग के आधार पर सात टीमों ने क्वालिफिकेशन हासिल की।

विज्ञापन
Indian Among Six Teams To Qualify For 2022 Commonwealth Games
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम उन छह टीमों में शामिल है जिसने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है। चार साल में होने वाले इन बहु-स्पर्धी खेलों में दूसरी बार क्रिकेट को शामिल किया जा रहा है।

विज्ञापन


भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, कैरिबियाई क्षेत्र का एक देश और मेजबान इंग्लैंड को महिला टी 20 प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई घोषित किया गया। एक अप्रैल को आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग के आधार पर सात टीमों ने क्वालिफिकेशन हासिल की।
विज्ञापन


आईसीसी और राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने कहा कि एक अन्य टीम का फैसला क्वालिफायर के जरिये होगा जिसमें आठ टीमें भाग लेंगी। अगले साल 28 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले इन खेलों के लिए क्वालिफाइंग टीमों की घोषणा करने वाला क्रिकेट पहला खेल है। राष्ट्रमंडल खेलों के क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन ऐतिहासिक एजबेस्टन स्टेडियम में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार महिला क्रिकेट को किया गया है शामिल
राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार महिला क्रिकेट को शामिल किया गया हैं। इन खेलों का अब तक 22 बार आयोजन हुआ है क्रिकेट सिर्फ एक बार इसका हिस्सा बना है। 1998 में कुआलालंपुर में हुए खेलों में पुरुषों के वनडे मुकाबलों का स्वर्ण पदक दक्षिण अफ्रीका ने जीता था। 


राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी टीम के शामिल होने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रमंडल खेलों में जगह पक्की होना बहुत अच्छी बात है। हम पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने के बाद अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आश्वस्त हैं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed