फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs SL: Why Is Kuldeep Yadav Not Playing? Has Team Management Lost Faith in Him or Is There Another Reason?

IND vs SL: क्यों नहीं खेल रहे कुलदीप यादव, टीम मैनेजमेंट का भरोसा टूटा या है कोई और वजह? जानें कैफ ने क्या कहा

Sun, 23 Aug 2026 10:26 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 23 Aug 2026 10:26 AM IST
सार

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव करते हुए कुलदीप यादव की जगह सारांश जैन को मौका दिया। इस फैसले पर मोहम्मद कैफ ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने टीम मैनेजमेंट के फैसले पर निशाना साधते हुए कुलदीप को बाहर रखने की वजह पर सवाल खड़े किए।

विज्ञापन
IND vs SL: Why Is Kuldeep Yadav Not Playing? Has Team Management Lost Faith in Him or Is There Another Reason?
कुलदीप यादव - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया। चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को बाहर कर स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को मौका दिया गया है। हालांकि, इस फैसले के बाद मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन

गिल ने टॉस के वक्त कुलदीप को लेकर क्या कहा?
दरअसल, भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टॉस के वक्त कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि कुलदीप यादव इनफेक्शन से जूझ रहे हैं। इस वजह से वह नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह सारांश जैन को डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, बीसीसीआई ने भी कुलदीप के कोलंबो टेस्ट से बाहर रहने की जानकारी दी है। बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा, 'कुलदीप यादव अपनी वायरल बीमारी से पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं। वह श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। हालांकि, अगर जरूरत पड़ी तो वह कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान में उतर सकते हैं।'

हालांकि, शुभमन के बयान के बाद कैफ ने तंज कसा। कैफ ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर्स के कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं। इस दौरान उन्होंने कहा, 'वाह अब तो कुलदीप को इनफेक्शन ही बता दिया गया है तो क्या कर सकते हैं। आजकल कोई बाहर नहीं होता, सब बीमारी से ही जूझते हैं। अब जब कुलदीप को बीमार ही बता दिया गया है तो कोई क्या कर सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs SL: Why Is Kuldeep Yadav Not Playing? Has Team Management Lost Faith in Him or Is There Another Reason?
सारांश जैन का डेब्यू - फोटो : BCCI Twitter
कैफ ने टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल
कैफ ने कहा, 'पर मुझे लगता है कि टीम मैनेजमेंट का उन पर से भरोसा हट गया है। यह एक खिलाड़ी के लिए कितना आत्मविश्वास तोड़ने वाला होता है, यह वो खिलाड़ी ही बता सकता है। कुलदीप पर ही हमेशा गाज गिरती है। इंग्लैंड में जब सब चोटिल थे, तो भी उन्हें नहीं खिलाया गया था। हाल ही में एक वनडे में बुमराह नहीं थे, और कई फ्रंट लाइन गेंदबाज नहीं थे, तब भी कुलदीप को मौका नहीं दिया गया था। यह बताता है कि टीम मैनेजमेंट उनके साथ कैसा व्यवहार कर रहा है।'
विज्ञापन

कुलदीप के टेस्ट आंकड़े
कुलदीप यादव ने अब तक 19 टेस्ट मैच खेले हैं, जो 13 अलग-अलग टेस्ट सीरीज में आए हैं। इसमें इस सीजन अफगानिस्तान के खिलाफ खेला गया एकमात्र टेस्ट भी शामिल है। उन्होंने किसी टेस्ट सीरीज में दो या उससे ज्यादा मैच सिर्फ चार बार खेले हैं और ये सभी मुकाबले भारत में हुए हैं। 2017 में टेस्ट डेब्यू करने वाले कुलदीप यादव ने अब तक 19 टेस्ट में 80 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 23.36 का और स्ट्राइक रेट 39.38 का रहा है। कुलदीप ने पांच बार पारी में पांच विकेट लिए हैं। इतने शानदार रिकॉर्ड के बावजूद उन्हें नहीं खिलाने का फैसला हैरान करने वाला है।

IND vs SL: Why Is Kuldeep Yadav Not Playing? Has Team Management Lost Faith in Him or Is There Another Reason?
कुलदीप यादव - फोटो : BCCI
कुलदीप ने ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा नहीं लिया
कुलदीप सिंहलीज में टीम के साथ मौजूद थे, लेकिन गॉल से आने के बाद से उन्होंने अभ्यास नहीं किया था। दो दिन पहले भारत का पूरा ट्रेनिंग सेशन हुआ था, जिसमें उन्होंने आराम मांगा और हिस्सा नहीं लिया। शनिवार को वैकल्पिक अभ्यास सत्र था, लेकिन उसमें भी वह नजर नहीं आए। बहुतुले और गंभीर ने उनकी तारीफ करते हुए उनकी क्षमता को सराहा था, लेकिन दोनों में से किसी ने भी यह संकेत नहीं दिया कि टीम के लिए यह कलाई का स्पिनर हर हाल में जरूरी है। अब उन्हें एक टेस्ट के बाद ही बाहर कर दिया गया। कुलदीप पिछले टेस्ट में एक ही विकेट ले पाए थे, लेकिन उन्हें बाकी दो स्पिनर्स की तुलना में कम गेंदबाजी भी कराई गई थी। 

पिछले टेस्ट में क्या हुआ था?
कुलदीप ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका की पहली पारी में मात्र 14 ओवर गेंदबाजी की और 65 रन देकर एक विकेट लिए। वहीं, दूसरी पारी में 11 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 38 रन दिए। वहीं बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने दोनों पारियों को मिलाकर 45.2 ओवर गेंदबाजी की और 10 विकेट लिए। रवींद्र जडेजा ने दोनों पारियों को मिलाकर 44 ओवर फेंके और चार विकेट लिए। कुलदीप लंबे समय से टेस्ट स्क्वॉड का हिस्सा रहे हैं, लेकिन उन्हें नियमित रूप से कभी मौका नहीं मिला। मानव सुथार के आने के बाद उनके लिए मुश्किल और बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed