{"_id":"594411064f1c1bcf478b4577","slug":"fraud-with-exchanging-atm-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदल दो खातों से निकाले 91 हजार","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
एटीएम कार्ड बदल दो खातों से निकाले 91 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 17 Jun 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
एटीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम बूथ में लोगों के कार्ड बदल कर उनके खाते से रकम उड़ाने वाले गैंग ने एक युवती सहित दो को निशाना बना डाला। ठगों ने कार्ड बदल कर यशिका शर्मा निवासी बनिया वाड़ा और मयंक निवासी सेक्टर तीन के खातों से 91 हजार रुपये निकाल लिए। अलग-अलग थानों की पुलिस केस दर्ज कर एटीएम ठगों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
यशिका शर्मा के मुताबिक तीन जून को वह पंचायत भवन स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पहुंची। जब वह रुपये निकाल रही थी तो पीछे से आए एक युवक ने उससे पूछा कि एटीएम में रुपये हैं। आरोप है कि वह जवाब देने के लिए मुड़ी, इस दौरान युवक ने उनका डेबिट कार्ड बदल दिया। मशीन से रुपये नहीं निकलने पर वह वापस हो गईं। शुक्रवार को बैंक गईं तो बताया गया कि उनके खाते में रुपये ही नहीं हैं। वजह पूछने पर बताया गया कि एटीएम कार्ड के जरिए कई बार में उनके खाते से 87 हजार रुपये निकाले गए हैं। उन्होंने अपना एटीएम कार्ड चेक किया तो वह उनका नहीं था।
विज्ञापन
दूसरे मामले में सेक्टर-तीन निवासी मयंक जुनेजा ने थाना सेक्टर-सात में मामला दर्ज करवाया है कि फरवरी माह में एटीएम से रुपये निकालने के दौरान ठगों ने उनका कार्ड बदल दिया और उनके खाते से चार हजार रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच साइबर सेल को सौंप दी है। बता दें कि दो दिन पहले भी इसी तरह बदमाशों ने दो लोगों के खातों से हजारों रुपये निकाल लिए थे और खरीददारी भी की थी।
विज्ञापन