फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Devdutt Padikkal Misses Double Century by One Run as India A Fight Back to 470/7 Against New Zealand A

देवदत्त पडिक्कल ने कीवी गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां: दोहरे शतक से एक रन से चूके; विवादित फैसले ने भेजा पवेलियन

Mon, 26 Oct 2026 10:30 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिंकन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिंकन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 26 Oct 2026 10:30 AM IST
सार

देवदत्त पडिक्कल ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट की दूसरी पारी में 248 गेंदों पर 199 रन बनाए। साई सुदर्शन ने 91 और यश राठौड़ ने 66 रन का योगदान दिया। पहली पारी में 113 रन पर सिमटने वाली भारत ए टीम ने तीसरे दिन खबर लिखे जाने तक सात विकेट पर 470 रन बना लिए थे और उसकी बढ़त 266 रन हो गई थी।

विज्ञापन
Devdutt Padikkal Misses Double Century by One Run as India A Fight Back to 470/7 Against New Zealand A
देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन - फोटो : ANI

विस्तार

देवदत्त पडिक्कल ने सोमवार, 26 अक्तूबर को न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट के तीसरे दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए 199 रन की पारी खेली। वह दोहरे शतक से सिर्फ एक रन दूर रह गए, लेकिन उनकी पारी ने मुकाबले का रुख पलट दिया। भारत ए ने पहली पारी में 113 रन पर सिमटने और न्यूजीलैंड ए के 317 रन के जवाब में पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में जोरदार वापसी की। तीसरे दिन स्टंप्स तक भारत ए ने दूसरी पारी में आठ विकेट पर 488 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 284 रन हो गई है। वॉशिंगटन सुंदर 51 रन और आकाश दीप खाता खोले बिना नाबाद हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

Devdutt Padikkal Misses Double Century by One Run as India A Fight Back to 470/7 Against New Zealand A
देवदत्त पडिक्कल - फोटो : PTI
दोहरे शतक से एक रन दूर रह गए पडिक्कल
रात के नाबाद 56 रन से आगे खेलते हुए पडिक्कल ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक अंदाज जारी रखा। उन्होंने 248 गेंदों पर 199 रन बनाए, जिसमें 24 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 80.24 का रहा। पडिक्कल चाय से करीब 10 मिनट पहले जैक गिब्सन की गेंद पर आउट हुए। गेंद लेग स्टंप की ओर जा रही थी और वह उसे विकेटकीपर के हाथों में खेल बैठे। हालांकि, पडिक्कल इस फैसले से नाखुश दिखे और अंपायर के सामने अपनी नाराजगी भी जाहिर की।


इस तरह आउट हुए पडिक्कल
विज्ञापन
विज्ञापन

Devdutt Padikkal Misses Double Century by One Run as India A Fight Back to 470/7 Against New Zealand A
साई सुदर्शन - फोटो : ICC
साई सुदर्शन और यश राठौड़ ने भी दिया साथ
पडिक्कल को साई सुदर्शन का अच्छा साथ मिला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 215 रन की साझेदारी की। सुदर्शन 184 गेंदों पर 91 रन बनाकर क्रिस्टियन क्लार्क का शिकार बने। उनकी पारी में 12 चौके शामिल रहे। वह लगातार दूसरी बार शतक के करीब पहुंचकर चूक गए। इससे पहले सीरीज के शुरुआती दौरे के मुकाबले में भी वह शतक से एक रन दूर रह गए थे।

सुदर्शन के आउट होने के बाद यश राठौड़ ने पडिक्कल के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने 142 गेंदों पर 142 रन जोड़े। राठौड़ ने 72 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 66 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद वाशिंगटन सुंदर और औकिब नबी ने भी पारी को संभाला। आकिब नबी ने 63 गेंद में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 38 रन और अंशुल कंबोज ने 36 गेंदों पर 23 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड ए की ओर से जैक गिब्सन और क्रिश्चियन क्लार्क ने दो-दो विकेट लिए।
 
विज्ञापन

Devdutt Padikkal Misses Double Century by One Run as India A Fight Back to 470/7 Against New Zealand A
भारत ए बनाम न्यूजीलैंड ए - फोटो : BCCI
शुरुआती झटकों से उबरकर भारत ए ने बनाई बढ़त
भारत ए की दूसरी पारी की शुरुआत खराब रही थी। दूसरे दिन शुरुआती पांच ओवर के भीतर ही यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल आउट हो गए थे। जायसवाल पांच और राहुल चार रन बनाकर पवेलियन लौटे। राहुल हिट विकेट हुए, जबकि जायसवाल को बाउंसर पर कैच आउट कराया गया। इसके बाद पडिक्कल और सुदर्शन ने पारी को संभाला और फिर राठौड़ ने भी अहम योगदान दिया।

पहली पारी में 113 रन बनाने वाली भारतीय टीम अब मुकाबले में मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। पडिक्कल ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी अच्छी फॉर्म को जारी रखा है। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय टीम में वापसी के बाद उन्होंने लगातार रन बनाए हैं। अब तेज गेंदबाजों के अनुकूल परिस्थितियों में उनकी इस पारी ने उनकी क्षमता को एक बार फिर साबित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed