{"_id":"5e315ee58ebc3e4adb512bd5","slug":"zimvssl-kevin-kasuza-was-being-hit-on-the-head-taken-to-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"ZIMvsSL: सिर पर गेंद लगते ही जमीन पर गिर पड़ा यह खिलाड़ी, अस्पताल भेजा गया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ZIMvsSL: सिर पर गेंद लगते ही जमीन पर गिर पड़ा यह खिलाड़ी, अस्पताल भेजा गया
Wed, 29 Jan 2020 04:01 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 29 Jan 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
Kevin Kasuza
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका-जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मैट में डेब्यू कर रहे जिम्बाब्वे के बल्लेबाज केविन कसाउजा के सिर पर गेंद लगी। मैदान पर फील्डिंग के दौरान एक गेंद सीधा केविन के सिर पर जाकर लगी। चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान के बाहर ले जाया गया। इसके बाद उन्हें तुरंत ही पास के अस्पताल में जांच के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
श्रीलंकाई पारी के 63वें ओवर में सिकंदर रजा गेंदबाजी कर रहे थे। सिकंदर रजा की पांचवीं गेंद पर मेंडिस ने बैकफुट पुल शॉट खेला और गेंद शॉर्ट लेग पर खड़े केविन कसूजा के हेलमेट पर जा लगी। कसूजा के हेलमेट पर गेंद लगने के बाद दूसरे खिलाड़ी मुंबा ने कैच लपक लिया और मेंडिस आउट हो गए, लेकिन इस दौरान कसूजा दर्द से करह उठे और सिर पर गेंद लगने के बाद जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन
केविन कसूजा के सिर पर गेंद लगने के बाद तुरंत मैदान पर फीजियो आए इसके बाद मैदान पर स्ट्रेचर मंगाया गया और कसूजा को बाहर ले जाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केविन कसूजा को अस्पताल ले जाया गया है। मालूम हो कि केविन कसूजा के सिर पर दूसरी बार गेंद लगी है। इस सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भी केविन कसूजा के सिर पर गेंद लगी थी।
विज्ञापन
#2ndTest | Day 3 | BREAKING: Kevin Kasuza was taken off the field to hospital after being hit on the head whilst fielding at short leg#ZIMvSL #TestSeries pic.twitter.com/LunvCk6kZM
— Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv) January 29, 2020
जिम्बाब्वे क्रिकेट ने अपने ट्वीट के जरिए केविन के चोट की जानकारी दी। ट्वीट में एक तस्वीर शेयर किया जिसमें केविन को स्ट्रेचर पर मैदान के बाहर ले जाया जा रहा है। 26 वर्षीय केविन कसूजा ने श्रीलंका के खिलाफ हरारे में टेस्ट डेब्यू किया था, जहां उन्होंने पहली पारी में ही 63 रनों की पारी खेली थी।