फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ZIMvsSL Kevin Kasuza was being hit on the head taken to hospital

ZIMvsSL: सिर पर गेंद लगते ही जमीन पर गिर पड़ा यह खिलाड़ी, अस्पताल भेजा गया

Wed, 29 Jan 2020 04:01 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 29 Jan 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
ZIMvsSL Kevin Kasuza was being hit on the head taken to hospital
Kevin Kasuza - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीलंका-जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मैट में डेब्यू कर रहे जिम्बाब्वे के बल्लेबाज केविन कसाउजा के सिर पर गेंद लगी। मैदान पर फील्डिंग के दौरान एक गेंद सीधा केविन के सिर पर जाकर लगी। चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान के बाहर ले जाया गया। इसके बाद उन्हें तुरंत ही पास के अस्पताल में जांच के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन


श्रीलंकाई पारी के 63वें ओवर में सिकंदर रजा गेंदबाजी कर रहे थे। सिकंदर रजा की पांचवीं गेंद पर मेंडिस ने बैकफुट पुल शॉट खेला और गेंद शॉर्ट लेग पर खड़े केविन कसूजा के हेलमेट पर जा लगी। कसूजा के हेलमेट पर गेंद लगने के बाद दूसरे खिलाड़ी मुंबा ने कैच लपक लिया और मेंडिस आउट हो गए, लेकिन इस दौरान कसूजा दर्द से करह उठे और सिर पर गेंद लगने के बाद जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन


केविन कसूजा के सिर पर गेंद लगने के बाद तुरंत मैदान पर फीजियो आए इसके बाद मैदान पर स्ट्रेचर मंगाया गया और कसूजा को बाहर ले जाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केविन कसूजा को अस्पताल ले जाया गया है। मालूम हो कि केविन कसूजा के सिर पर दूसरी बार गेंद लगी है। इस सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भी केविन कसूजा के सिर पर गेंद लगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जिम्बाब्वे क्रिकेट ने अपने ट्वीट के जरिए केविन के चोट की जानकारी दी। ट्वीट में एक तस्वीर शेयर किया जिसमें केविन को स्ट्रेचर पर मैदान के बाहर ले जाया जा रहा है।  26 वर्षीय केविन कसूजा ने श्रीलंका के खिलाफ हरारे में टेस्ट डेब्यू किया था, जहां उन्होंने पहली पारी में ही 63 रनों की पारी खेली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed