विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार की कड़वी यादें आज भी भारतीय खेल प्रेमियों के दिल में ताजा है। भारत ने बारिश से प्रभावित यह मैच 18 रन से गंवाया था। इस हार के बाद कई माह तक स्पिनर युजवेंद्र चहल सदमे में था। इसका खुलासा उन्होंने विश्व कप खत्म होने के बाद बाद एक इवेंट में बताया था।
2 of 4
Yuzvendra Chahal
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्षाबाधित मैच के पहले दिन यानी 9 जुलाई को न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर खेलना शुरू किया। बीच मेें मैच रोकना पड़ा और 10 जुलाई को वही से शुरू किया गया। भारत के सामने कीवी टीम ने 240 रन का लक्ष्य रखा। टीम इंडिया का स्कोर एक समय छह विकेट पर 92 रन था, लेकिन धोनी ने रवींद्र जडेजा के साथ 116 रन की साझेदारी करके टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया था। धोनी के 50 रन के निजी योग पर रन आउट होने के बाद भारत की जीत की उम्मीदें समाप्त हो गई थी।
3 of 4
एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
लेग स्पिनर ने ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए इस मैच के कई माह बाद कहा था कि जब महेंद्र सिंह धोनी आउट हुए तो उनके लिए अपने आंसू रोकना मुश्किल हो गया था। चहल ने एक इवेंट में कहा, 'यह मेरा पहला विश्वकप था और माही भाई (धोनी) के आउट होने पर मुझे बल्लेबाजी के लिए जाना था। मैं अपने आंसू रोकने की कोशिश कर रहा था। यह काफी तनावपूर्ण था।'
4 of 4
एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'हम 9 मैचों में बहुत अच्छा खेले, लेकिन अचानक हम टूर्नामेंट से बाहर हो जाते हैं। बारिश पर हमारा वश नहीं है इसलिए (व्यवधान के लिए) कुछ कहना सही नहीं होगा। यह पहला अवसर था जबकि हम वास्तव में मैदान से जल्द से जल्द होटल लौटना चाहते थे।' भारत लीग चरण में नौ मैचों में सात जीत से शीर्ष पर रहा था।